फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal former cm Virbhadra singh autobiography and book

वीरभद्र की यादें: अपनी आत्मकथा लिखने की कर चुके थे कई बार बात, अधूरा रह गया सपना

Thu, 08 Jul 2021 09:21 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 08 Jul 2021 09:21 AM IST
सार

वीरभद्र अपने जीवन को हमेशा खुली किताब बताते थे। वह हिमाचल प्रदेश के सर्वाधिक अनुभवी नेता थे।

विज्ञापन
himachal former cm Virbhadra singh autobiography and book
पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह अपनी आत्मकथा लिखने की कई बार बात कर चुके थे। उन्होंने पिछले कार्यकाल में मुख्यमंत्री रहते हुए भी कई बार यह कहा था कि वह अपने जीवन पर एक किताब लिखना चाहते हैं। बीच में स्वास्थ्य ठीक नहीं होने और अन्यत्र व्यस्तता के कारण वह इसके लिए वक्त नहीं दे सके। वीरभद्र अपने जीवन को हमेशा खुली किताब बताते थे।

विज्ञापन


वह हिमाचल प्रदेश के सर्वाधिक अनुभवी नेता थे, जो पंडित जवाहरलाल नेहरू को राजनीतिक गुरु मानते थे। नेहरू ने ही उन्हें राजनीति में भी लाया। उसके बाद वह इंदिरा गांधी, मनमोहन सरकार आदि में भी केंद्र में कैबिनेट मंत्री या केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में प्रमुख भूमिकाओं में रहे। वीरभद्र सिंह कई बार भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी की कार्यशैली से जुड़ी कई यादें भी साझा करते थे। 
विज्ञापन


आपको बता दें कि वीरभद्र का निधन सुबह 3.40 बजे हुआ। दोबारा कोरोना पॉजिटिव आने के बाद से वह शिमला के आईजीएमसी में उपचाराधीन थे। वरिष्ठ कांग्रेस नेता के निधन से प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वह करीब ढाई महीने से आईजीएमसी में दाखिल थे। सोमवार को अचानक तबीयत खराब होने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर पर दाखिल कर दिया था जिसके बाद से वह बेहोशी की हालत में यहां पर उपचाराधीन थे। लेकिन गुरुवार  सुबह 3:40 मिनट पर उनकी मौत हो गई। आईजीएमसी के एमएस डॉ. जनक राज ने उनकी मौत की पुष्टि की है। वीरभद्र सिंह का जन्म 23 जून, 1934 को बुशहर रियासत के राजा पदम सिंह के घर में हुआ।


लोकसभा के लिए वह पहली बार 1962 में चुने गए। उसके बाद 1967, 1971, 1980 और 2009 में भी चुने गए। वीरभद्र 983 से 1985 पहली बार, फिर 1985 से 1990 तक दूसरी बार, 1993 से 1998 में तीसरी बार, 1998 में कुछ दिन चौथी बार, फिर 2003 से 2007 पांचवीं बार और 2012 से 2017 छठी बार मुख्यमंत्री बने। अभी वीरभद्र सिंह अर्की से विधायक थे। उनके पास केंद्रीय इस्पात मंत्रालय रह चुका। इसके अलावा सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग मंत्रालय भी उनके पास रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed