फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: fare fixed for buses taking laborers home

हिमाचल: मजदूरों को घर ले जाने वाली बसों का किराया तय

Fri, 22 May 2020 05:54 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, नालागढ़ (सोलन)
अमर उजाला नेटवर्क, नालागढ़ (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 22 May 2020 05:54 PM IST
विज्ञापन
Himachal:  fare fixed for buses taking laborers home
बसों में घर जाते मजदूर - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के सोलन जिले में फंसे प्रवासी कामगारों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए डीएम ने बस किराया निर्धारित कर दिया है। डीएम के आदेशानुसार मिनी बस सहित सामान्य बसों में मैदानी क्षेत्रों में किराया 94 पैसे यात्री प्रति किलोमीटर की दर से किराया निर्धारित किया है। जबकि डीलक्स बस सेवा में मैदानी क्षेत्रों में किराया 108 पैसे यात्री प्रति किलोमीटर होगा। सभी बसें कोविड-19 के दृष्टिगत केंद्र सरकार के जारी सुरक्षा मानकों के अनुरूप ही चलाई जा सकेंगी। यात्रियों से किराया उपरोक्त निर्धारण के अनुरूप ही वसूला जाएगा।

विज्ञापन


डीसी सोलन केसी चमन ने यह आदेश कोरोना वायरस के खतरे के कारण जिला के विभिन्न क्षेत्रों में फंसे श्रमिकों के कल्याण के दृष्टिगत आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 65 (1)(सी) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला के लिए जारी किए है। इन आदेशों के अनुसार प्रदेश सरकार द्वारा 20 मार्च, 2020 को जारी अधिसूचना के अनुरूप अपने गृह राज्यों में जाने के लिए वाहनों में कुल यात्री क्षमता के 70 प्रतिशत श्रमिक ही ले जाए जा सकेंगे। डीएम ने कुल 70 प्रतिशत यात्री क्षमता के अनुरूप दरें भी निर्धारित कर दी है और यह आदेश उपमंडलाधिकारी नालागढ़ के प्रस्ताव पर विचार-विमर्श करने के उपरांत जारी किए गए हैं।

विज्ञापन

30 बसों में यूपी और बिहार भेजे 700 लोग

 बीबीएन से यूपी और बिहार के लोगों को प्रशासन ने उनके घरों के लिए रवाना कर दिया है। उपमंडल प्रशासन और बाहरी राज्यों को भेजने के लिए नियुक्त नोडल ऑफिसरों की देखरेख में इन लोगों की स्वास्थ्य संबंधी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद इन्हें निगम की बसों में रवाना किया है। नालागढ़ उपमंडल से 30 बसों में करीब 700 लोगों को यूपी, बिहार राज्यों को भेजा गया है।

इसमें अधिकांश रूप से यूपी के गोरखपुर, खुशीनगर, देवरिया के लोग शामिल रहे। नालागढ़ कॉलेज में इन लोगों को एकत्रित कर यहां से भेजा गया। बीबीएन में काम की तलाश में आए कामगारों को उनके घरों को वापिस भेजा गया है। इन लोगों ने ऑनलाइन और मैनुअल तरीके से घर जाने के लिए आवेदन किया था। एसडीएम नालागढ़ प्रशांत देष्टा ने कहा कि शुक्रवार को 30 बसों में करीब 700 लोगों को यूपी और बिहार भेजा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed