{"_id":"65b6693cb36c04e2f40fac88","slug":"himachal-fancy-number-auction-mla-deepraj-took-hp-30b-0001-number-for-12-5-lakhs-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: विधायक दीपराज ने साढ़े 12 लाख में लिया एचपी 30 बी 0001 नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: विधायक दीपराज ने साढ़े 12 लाख में लिया एचपी 30 बी 0001 नंबर
Mon, 29 Jan 2024 10:55 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो,शिमला
अमर उजाला ब्यूरो,शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 29 Jan 2024 10:55 AM IST
सार
परिवहन विभाग की ओर से चार वीआईपी नंबरों के लिए की गई ऑनलाइन नीलामी में सुजानपुर के प्रदीप सिंह ने 16 लाख रुपये में एचपी 84-0001 नंबर खरीदा है।
विज्ञापन
भाजपा विधायक दीपराज
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल परिवहन विभाग की ओर से चार वीआईपी नंबरों के लिए की गई ऑनलाइन नीलामी में सुजानपुर के प्रदीप सिंह ने 16 लाख रुपये में एचपी 84-0001 नंबर खरीदा है। वहीं करसोग के भाजपा विधायक दीपराज ने साढ़े 12 लाख रुपये में एचपी 30 बी 0001 नंबर लिया है। धर्मशाला के नेकराम ने साढ़े 8, कुमारसैन के नितिन गोयल ने भी साढ़े 8 लाख रुपये की बोली लगाकर वीआईपी नंबर खरीदा है। परिवहन विभाग को इससे 45 लाख 50 हजार रुपये की कमाई हुई है। आरएलए सुजानपुर, कुमारसैन, धर्मशाला और करसोग में यह सीरिज खोली गई है।
विज्ञापन
विभाग के अनुसार आरंभिक पंजीकरण दो हजार रुपये में होता है।
यह राशि वापस नहीं होती है। बोली के न्यूनतम मूल्य की 30 फीसदी राशि जो डेढ़ लाख बनती है, जमा करानी होती है। विभाग आनलाइन बोली से अब तक 11 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुका है। परिवहन विभाग ने 3155 फैंसी नंबर अलाॅट किए हैं। 0001 नंबर पहले सरकारी गाड़ी के लिए आरक्षित था। विभाग ने नियम बदलकर यह नंबर अलॉट करना शुरू कर दिया है। परिवहन विभाग के निदेशक अनुपम कश्यप ने बताया कि आनलाइन बोली से परिवहन विभाग को करोड़ों रुपये की आय हो रही है। ऑनलाइन नंबर आवंटन करने में पारदर्शिता बरती जा रही है।
विज्ञापन