फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal engineer killed after he fell from the terrace in Noida

सोसायटी की पांचवीं मंजिल से गिरकर इंजीनियर की मौत

Wed, 02 Jan 2019 11:49 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 02 Jan 2019 11:49 AM IST
विज्ञापन
Himachal engineer killed after he fell from the terrace in Noida

सेक्टर-120 स्थित आम्रपाली जोडियक सोसायटी की पांचवीं मंजिल से गिरकर एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना के वक्त इंजीनियर कुछ दोस्तों के साथ नए साल की पूर्व संध्या पर पार्टी कर रहा था। मौके पर पहुंची कोतवाली फेज थ्री पुलिस उसे अस्पताल ले गई जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। दोस्तों का कहना है कि शराब के नशे में मोबाइल पर बात करने के दौरान फिसलने से वह नीचे गिर गया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मूलरूप से हिमाचल प्रदेश निवासी व ग्रेटर नोएडा की एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर विवेक परमार (28) सेक्टर-120 स्थित आम्रपाली जोडियक सोसायटी की पांचवीं मंजिल में रहता था। उसके साथ फ्लैट में शिवम व एक अन्य युवक रहता था। साथ में रहने वाले दोनों युवक नए साल पर घर गए हुए थे। सोमवार रात को विवेक दोस्त यश, शुभम, प्रदीप, मणि कुमार, सार्थक, हर्ष आदि पार्टी करने आए थे।

विज्ञापन
Trending Videos

Himachal engineer killed after he fell from the terrace in Noida

12 बजते ही पार्टी शुरू हो गई। पार्टी के दौरान विवेक समेत सभी दोस्तों ने शराब पी। तड़के करीब 4 बजे विवेक मोबाइल पर किसी से बात कर रहा था। फ्लैट में म्यूजिक तेज होने के कारण वह बालकनी में चला गया। जब वह कुछ देर तक कमरे में नहीं आया तो दोस्त बालकनी में पहुंचे। नीचे देखा तो वह गिरा पड़ा था तब तक पुलिस मौके पर आ गई और उसे अस्पताल ले गई।

दोस्त यश ने पुलिस को बताया कि सभी ने शराब पी रखी थी। आशंका है कि शराब के नशे में पैर फिसलने पर वह बालकनी से नीचे गिर गया। कोतवाली फेज थ्री के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। परिजनों की तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed