फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal employees meeting regarding election duty.

विस चुनाव बहिष्कार पर आज फैसला लेंगे कर्मचारी

Thu, 28 Jan 2016 10:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 28 Jan 2016 10:28 AM IST
विज्ञापन
himachal employees meeting regarding election duty.

हिमाचल प्रदेश गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ ने आगामी विधानसभा चुनावों का बहिष्कार करने की तैयारी कर ली है। वीरवार को शिक्षा निदेशालय शिमला में महासंघ की राज्य स्तरीय बैठक होगी। बैठक के माध्यम से अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा पीसी धीमान को दस फरवरी तक का नोटिस दिया जाएगा।

विज्ञापन


दस फरवरी तक भी अगर गैर शिक्षकों की मांगों को पूरा नहीं किया गया विधानसभा चुनावों के बहिष्कार का ऐलान कर दिया जाएगा। बीते साल आठ अक्तूबर को अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा के साथ हुई वार्ता की मांगे अभी तक पूरी नहीं होने से कर्मचारी महासंघ नाराज है। वीरवार को महासंघ के सभी पदाधिकारी शिमला में एकत्र होकर आगामी रणनीति बनाएंगे।
विज्ञापन


गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष त्रिलोक ठाकुर ने बताया कि आठ अक्तूबर 2015 को अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा के साथ महासंघ की बैठक हुई थी। बैठक में उठाई गई मुख्य मांगो में नए खुले वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं में 1986 की तर्ज पर सभी गैर शिक्षकों के पद सृजित करने आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही रूसा प्रणाली के लागू होने के कारण हर महाविद्यालय में अधीक्षक ग्रेड वन का पद सृजित करने, प्रयोगशाला परिचरों को लिपिक के समान ग्रेड पे देने, अंशकालीन जलवाहकों को चतुर्थ श्रेणी के खाली पड़े पदों पर समायोजित करना शामिल था। उन्होंने बताया कि अभी तक मांगों को पूरा नहीं किया गया है। जिससे गैर शिक्षकों में रोष है। वीरवार को आगामी रणनीति बनाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed