फील्ड स्टाफ की कमी से जूझ रहे बिजली बोर्ड का बड़ा फैसला, इनको मिलेगी नौकरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों में तकनीकी स्टाफ की कमी से जूझ रही सरकार ने स्थानीय युवाओं की मदद से बिजली आपूर्ति सुचारु बनाए रखने की योजना तैयार की है। योजना के तहत आईटीआई होल्डर्स के हवाले ट्रांसफार्मर किए जाएंगे। इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे, वहीं स्थानीय लोगों की बिजली किल्लत की समस्या भी फौरन दूर होगी।
ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा ने इस संदर्भ में बोर्ड के अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार करने के आदेश दिए हैं। ऊर्जा मंत्री ने बताया कि प्रदेश के कुछ दूरदराज के क्षेत्रों में स्टाफ की कमी के चलते बिजली आपूर्ति बाधित होती है। ट्रांसफार्मर ठीक करने में अधिक समय लगने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
इस समस्या को दूर करने के लिए इलेक्ट्रिक ट्रेड के आईटीआई होल्डर्स को प्रशिक्षित करने का फैसला लिया है। इस पहल से स्थानीय युवाओं को घर के पास नौकरी मिलेगी। मंत्री ने बताया कि जल्द इस संदर्भ में प्रस्ताव तैयार कैबिनेट की मंजूरी के लिए रखा जाएगा। चयनित होने वाले युवाओं के फोन नंबर ग्रामीणों तक पहुंचाए जाएंगे।
इससे बिजली कट लगते ही ग्रामीण आईटीआई होल्डर को संपर्क कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि ट्रांसफार्मर में आने वाले फाल्ट ठीक करने का इन युवाओं को बिजली बोर्ड प्रशिक्षण देगा।