फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal electrcity board jobs for hundred vacancy for post of driver

नौकरी का मौका: बिजली बोर्ड में अब पचास की जगह भरेंगे चालकों के सौ पद

Fri, 21 Jan 2022 05:15 PM IST
अरविन्द ठाकुर नौकरी का मौका: बिजली बोर्ड में अब पचास की जगह भरेंगे चालकों के सौ पद
नौकरी का मौका: बिजली बोर्ड में अब पचास की जगह भरेंगे चालकों के सौ पद Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 21 Jan 2022 05:15 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश से ही दसवीं या बारहवीं कक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी ही आवेदन करने के लिए पात्र होंगे। हैवी और लाइट गाड़ियों को चलाने का अभ्यर्थियों के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए।

विज्ञापन
himachal electrcity board jobs for hundred vacancy for post of driver
राज्य बिजली बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य बिजली बोर्ड में अब 50 की जगह 100 चालकों के पद भरे जाएंगे। बोर्ड प्रबंधन ने नवंबर 2021 में 50 पदों के लिए शुरू की गई भर्ती में पदों की संख्या बढ़ाकर 100 कर दी है। 25 नवंबर 2021 तक पुराने विज्ञापन के आधार पर मांगे गए आवेदनों से ही सौ चालकों का चयन किया जाएगा। दोबारा से इन पदों के लिए आवेदन नहीं मांगे जाएंगे। 

विज्ञापन


सामान्य वर्ग (अनारक्षित) पदों की संख्या 32, सामान्य वर्ग (स्वतंत्रता सेनानी आश्रित) एक पद, सामान्य (पूर्व सैनिक) के 9 पद, सामान्य (खेल) के 3 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (अनारक्षित) के 10 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग (अनारक्षित) के 13 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग (अंतोदय/गरीबी रेखा से नीचे) के 3 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग (पूर्व सैनिक) के 2 पद, अनुसूचित जाति (अनारक्षित) के 15 पद, अनुसूचित जाति (अंतोदय/गरीबी रेखा के नीचे) के 3 पद, अनुसूचित जाति (स्वतंत्रता सेनानी आश्रित) का एक पद, अनुसूचित जाति (पूर्व सैनिक) के 3 पद, अनुसूचित जनजाति (अनारक्षित) के 3 पद, अनुसूचित जनजाति (अंतोदय/गरीबी रेखा से नीचे का एक पद, अनुसूचित जनजाति (पूर्व सैनिक) श्रेणी से एक पद भरा जाएगा।
विज्ञापन


100 अंकों की लिखित परीक्षा सहित ड्राइविंग टेस्ट और न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को 336 रुपये की दिहाड़ी मिलेगी। दसवीं कक्षा पास 18 से 45 वर्ष की आयु वाले भर्ती के लिए पात्र हैं। लिखित परीक्षा पास करने वालों के साक्षात्कार नहीं होंगे। दस्तावेजों के मूल्यांकन के आधार पर इन्हें अंक दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश से ही दसवीं या बारहवीं कक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी ही आवेदन करने के लिए पात्र होंगे। हैवी और लाइट गाड़ियों को चलाने का अभ्यर्थियों के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए। पूर्व सैनिकों एवं खेल कोटे के पदों पर भर्ती भूतपूर्व सैनिक रोजगार कार्यालय सैनिक कल्याण निदेशालय हमीरपुर एवं निदेशक युवा सेवा एवं खेल की ओर से की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed