फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal election results, Himachal got 19 new MLAs, maximum 11 new faces in Congress

himachal election results: हिमाचल को मिले 19 नए विधायक, कांग्रेस में सबसे ज्यादा 11 नए चेहरे

Fri, 09 Dec 2022 11:45 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 09 Dec 2022 11:45 AM IST
सार

 भाजपा की टिकट पर पच्छाद से जीती रीना कश्यप एकमात्र महिला विधायक बनी हैं। कांग्रेस से कोई भी महिला प्रत्याशी जीत नहीं दर्ज कर सकी है। 19 विधानसभा क्षेत्रों में पुराने नेताओं को दरकिनार कर जनता ने नए नेताओं को अधिमान दिया है। 

विज्ञापन
himachal election results, Himachal got 19 new MLAs, maximum 11 new faces in Congress
लोकेंद्र कुमार, लोकेंद्र कुमार व त्रिलोक जंबाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा चुनाव के नतीजों में हिमाचल प्रदेश को 19 नए विधायक मिले हैं। कांग्रेस से सबसे ज्यादा 11 नए चेहरे विधानसभा पहुंचे हैं। भाजपा के सात और एक निर्दलीय विधायक पर भी मतदाताओं ने भरोसा जताया है। भाजपा की टिकट पर पच्छाद से जीती रीना कश्यप एकमात्र महिला विधायक बनी हैं। कांग्रेस से कोई भी महिला प्रत्याशी जीत नहीं दर्ज कर सकी है। 19 विधानसभा क्षेत्रों में पुराने नेताओं को दरकिनार कर जनता ने नए नेताओं को अधिमान दिया है। भाजपा के नए विधायकों में आनी से लोकेंद्र कुमार, भरमौर से डॉ. जनकराज, बिलासपुर सदर से त्रिलोक जंबाल, डलहौजी से डीडी ठाकुर, करसोग से दीपराज, नूरपुर से रणवीर सिंह निक्का और सरकाघाट से दलीप ठाकुर शामिल हैं।

विज्ञापन


हमीरपुर सदर से निर्दलीय जीत दर्ज करने वाले आशीष शर्मा भी नए विधायक हैं। इनके अलावा कांग्रेस के नए विधायकों में चिंतपूर्णी से सुदर्शन सिंह बबलू, धर्मपुर से चंद्रशेखर, गगरेट से चैतन्य शर्मा, इंदौरा से मलेंद्र राजन, कसौली से विनोद सुल्तानपुरी, कुटलैहड़ से देवेंद्र कुमार भुट्टो, मनाली से भुवनेश्वर गौड़, नगरोटा बगवां से रघुवीर सिंह बाली, शाहपुर से केवल सिंह पठानिया, शिमला शहरी से हरीश जनारथा और ठियोग से कुलदीप सिंह राठौर शामिल हैं।
विज्ञापन


जिला कांगड़ा से विधानसभा में कदम रखेंगे चार नए चेहरे
हिमाचल प्रदेश की 14वीं विधानसभा में कांगड़ा जिले के चार नए चेहरे विधायक के रूप में कदम रखेंगे। इन चार चेहरों में से तीन विधायक कांग्रेस और एक विधायक भाजपा से हैं। इनमें नूरपुर हलके से भाजपा के रणवीर सिंह निक्का, नगरोटा बगवां से कांग्रेस के रघुवीर सिंह बाली, इंदौरा से कांग्रेस के मलेंद्र राजन और शाहपुर से केवल पठानिया कांग्रेस की टिकट पर जीते हैं। पहली बार जीते इन चार नेताओं में से तीन नेताओं ने अपने विधानसभा क्षेत्र से 10,000 से अधिक मतों की जीत दर्ज की है। इनमें शाहपुर के केवल पठानिया ने 12,243, नगरोटा बगवां के आरएस बाली ने 15,892 और नूरपुर हलके से भाजपा के नेता रणवीर सिंह निक्का ने सबसे अधिक 18,752 वोटों से जीत दर्ज की है। अपने क्षेत्र की समस्याओं और परेशानियों को दूर करने के साथ खुद को स्थापित करना भी इन नेताओं के लिए बड़ी चुनौती होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed