{"_id":"6391d65a7a6b2d6f8e753f10","slug":"himachal-election-results-himachal-got-19-new-mlas-maximum-11-new-faces-in-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"himachal election results: हिमाचल को मिले 19 नए विधायक, कांग्रेस में सबसे ज्यादा 11 नए चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
himachal election results: हिमाचल को मिले 19 नए विधायक, कांग्रेस में सबसे ज्यादा 11 नए चेहरे
Fri, 09 Dec 2022 11:45 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 09 Dec 2022 11:45 AM IST
सार
भाजपा की टिकट पर पच्छाद से जीती रीना कश्यप एकमात्र महिला विधायक बनी हैं। कांग्रेस से कोई भी महिला प्रत्याशी जीत नहीं दर्ज कर सकी है। 19 विधानसभा क्षेत्रों में पुराने नेताओं को दरकिनार कर जनता ने नए नेताओं को अधिमान दिया है।
विज्ञापन
लोकेंद्र कुमार, लोकेंद्र कुमार व त्रिलोक जंबाल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विधानसभा चुनाव के नतीजों में हिमाचल प्रदेश को 19 नए विधायक मिले हैं। कांग्रेस से सबसे ज्यादा 11 नए चेहरे विधानसभा पहुंचे हैं। भाजपा के सात और एक निर्दलीय विधायक पर भी मतदाताओं ने भरोसा जताया है। भाजपा की टिकट पर पच्छाद से जीती रीना कश्यप एकमात्र महिला विधायक बनी हैं। कांग्रेस से कोई भी महिला प्रत्याशी जीत नहीं दर्ज कर सकी है। 19 विधानसभा क्षेत्रों में पुराने नेताओं को दरकिनार कर जनता ने नए नेताओं को अधिमान दिया है। भाजपा के नए विधायकों में आनी से लोकेंद्र कुमार, भरमौर से डॉ. जनकराज, बिलासपुर सदर से त्रिलोक जंबाल, डलहौजी से डीडी ठाकुर, करसोग से दीपराज, नूरपुर से रणवीर सिंह निक्का और सरकाघाट से दलीप ठाकुर शामिल हैं।
विज्ञापन
हमीरपुर सदर से निर्दलीय जीत दर्ज करने वाले आशीष शर्मा भी नए विधायक हैं। इनके अलावा कांग्रेस के नए विधायकों में चिंतपूर्णी से सुदर्शन सिंह बबलू, धर्मपुर से चंद्रशेखर, गगरेट से चैतन्य शर्मा, इंदौरा से मलेंद्र राजन, कसौली से विनोद सुल्तानपुरी, कुटलैहड़ से देवेंद्र कुमार भुट्टो, मनाली से भुवनेश्वर गौड़, नगरोटा बगवां से रघुवीर सिंह बाली, शाहपुर से केवल सिंह पठानिया, शिमला शहरी से हरीश जनारथा और ठियोग से कुलदीप सिंह राठौर शामिल हैं।
विज्ञापन
जिला कांगड़ा से विधानसभा में कदम रखेंगे चार नए चेहरे
हिमाचल प्रदेश की 14वीं विधानसभा में कांगड़ा जिले के चार नए चेहरे विधायक के रूप में कदम रखेंगे। इन चार चेहरों में से तीन विधायक कांग्रेस और एक विधायक भाजपा से हैं। इनमें नूरपुर हलके से भाजपा के रणवीर सिंह निक्का, नगरोटा बगवां से कांग्रेस के रघुवीर सिंह बाली, इंदौरा से कांग्रेस के मलेंद्र राजन और शाहपुर से केवल पठानिया कांग्रेस की टिकट पर जीते हैं। पहली बार जीते इन चार नेताओं में से तीन नेताओं ने अपने विधानसभा क्षेत्र से 10,000 से अधिक मतों की जीत दर्ज की है। इनमें शाहपुर के केवल पठानिया ने 12,243, नगरोटा बगवां के आरएस बाली ने 15,892 और नूरपुर हलके से भाजपा के नेता रणवीर सिंह निक्का ने सबसे अधिक 18,752 वोटों से जीत दर्ज की है। अपने क्षेत्र की समस्याओं और परेशानियों को दूर करने के साथ खुद को स्थापित करना भी इन नेताओं के लिए बड़ी चुनौती होगी।
विज्ञापन