{"_id":"634d54433d7f9a43780a0223","slug":"himachal-election-department-sought-67-companies-from-the-ministry-of-home-affairs","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Election: हिमाचल चुनाव विभाग ने गृह मंत्रालय से मांगीं 67 कंपनियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Election: हिमाचल चुनाव विभाग ने गृह मंत्रालय से मांगीं 67 कंपनियां
Mon, 17 Oct 2022 06:44 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 17 Oct 2022 06:44 PM IST
सार
प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान शांति बनाए रखने और बाहरी राज्यों से प्रतिबंधित शराब और नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए राज्य चुनाव विभाग ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से 67 कंपनियां मांगी हैं।
विज्ञापन
हिमाचल चुनाव आयोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान शांति बनाए रखने और बाहरी राज्यों से प्रतिबंधित शराब और नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए राज्य चुनाव विभाग ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से 67 कंपनियां मांगी हैं। एक कंपनी में 80 से 100 जवान होते हैं। करीब साढ़े छह हजार जवान चुनाव के दौरान सेवाएं देंगे। जवानों की तैनाती पड़ोसी राज्यों के साथ लगती हिमाचल की सीमाओं और मतदान केंद्रों में होगी। संवेदनशील और अति संवेदनशील इलाकों में भी यह कंपनियां तैनात रहेंगी। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में हिमाचल में 65 कंपनियों की सेवाएं ली गई थीं। वर्ष इस बार 67 कंपनियां बुलाई जा रही हैं।
विज्ञापन
हिमाचल में विधानसभा चुनाव को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। जिलों की सीमाओं पर अतिरिक्त पुलिस बलों की तैनाती की गई है। बाहरी राज्यों से आने वाली हर गाड़ी की चेकिंग की जा रही है। सीमाओं पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए कहा गया है। पैसे के लेन-देन को लेकर भी प्रवर्तन निदेशालय ने सतर्क रहने को कहा है। आबकारी एवं कराधान विभाग के अधिकारी भी शराब तस्करी को लेकर जिलों की सीमाओं पर छापे मार रहे हैं। मतदान केंद्रों में दो दिन पहले ही हिमाचल पुलिस और कंपनियों के जवान तैनात हो जाएंगे। मतदान केंद्रों और वोटिंग मशीनें इनकी निगरानी में भेजी और लाई जाएंगी।
विज्ञापन