फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal election: Congress is laying chessboard on BJP's rebellion, maintaining the stronghold of Mandi is a

Himachal Election: भाजपा की बगावत पर बिसात बिछा रही कांग्रेस, मंडी के गढ़ को बचाए रखना बड़ी चुनौती

Sat, 30 Mar 2024 11:11 AM IST
Krishan Singh सुरेश शांडिल्य, शिमला
सुरेश शांडिल्य, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 30 Mar 2024 11:11 AM IST
सार

 छह सिटिंग विधायकों के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने और टिकट लेकर चुनावी रण में उतरने से चुनावी समीकरण बदल गए हैं।

विज्ञापन
Himachal election: Congress is laying chessboard on BJP's rebellion, maintaining the stronghold of Mandi is a
सुखविंद्र सिंह सुक्खू, प्रतिभा सिंह, मुकेश अग्निहोत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में फूंक-फूंककर टिकट तय करने के पहाड़ को फांद रही कांग्रेस का चुनाव प्रचार अभी चुनावी डगर पर बेशक ज्यादा रफ्तार नहीं पकड़ पाया है, मगर इसके रणनीतिकार भाजपा में भितरघात का लाभ उठाने की बिसात  बिछा रहे हैं।  छह सिटिंग विधायकों के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने और टिकट लेकर चुनावी रण में उतरने से चुनावी समीकरण बदल गए हैं। कांग्रेस के लिए लोकसभा चुनाव में मंडी के गढ़ को बचाए रखना बड़ी चुनौती है तो अन्य सीटों पर भी इसे खाता खोलना है।

विज्ञापन

कांग्रेस भाजपा के तख्तापलट अभियान ध्वस्त करने के लिए उपचुनाव में भी पूरा दमखम दिखाने का प्रयास करेगी। अपनों के जख्मों से घायल कांग्रेस ज्यादा हमलावर रुख अपनाकर ही प्रतिष्ठा पर आए इस संकट से पार पा सकेगी। प्रदेश में कांग्रेस ने अभी तक एक भी टिकट घोषित नहीं किया है, जबकि भाजपा ने चारों लोकसभा सीटों और छह विधानसभा हलकों में प्रत्याशी घोषित कर प्रचार तेज कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, पिछले कुछ समय तक रहस्यमय रहे हाॅलीलॉज ने भी आईने के सामने खड़े होकर अपनी रीढ़ सीधी कर ली है। होली के रंगों से गिले-शिकवे दूर होने का संदेश देते हुए जिस तरह से मुख्यमंत्री सुक्खू से मिलने पार्टी प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह और उनके बेटे मंत्री विक्रमादित्य सिंह ओकओवर गए, उससे दोनों खेमों के बीच आग में घी डालने वालों की बेचैनी बढ़ी है। चंडीगढ़ में हुई समन्वय समिति की बैठक में प्रतिभा सिंह को मंडी से चुनाव लड़ने को राजी कर किया गया है। अब टिकट घोषित होने की देरी है। इस सीट पर संगठन का खास फोकस रहने वाला है।

विज्ञापन

 यह सीट पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का गृह क्षेत्र होने के नाते उनकी प्रतिष्ठा का भी सवाल है, जो भाजपा के सत्ता में रहते हुए उनसे छिन गई थी। यहां से भाजपा ने अभिनेत्री कंगना रणौत को चुनाव में उतारा है, जिसे जिताने के लिए पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व भी बहुत जोर मारेगा। उधर, शिमला और कांगड़ा में भी सारे समीकरण देखे जा रहे हैं। भाजपा के बागियों को टिकट देने की संभावना और इसके नफे-नुकसान देखा रहा है। हमीरपुर सीट पर भी मंथन चल रहा है। मुख्यमंत्री सुक्खू प्रचार की मोर्चेबंदी संभालने से पहले तिरुपति गए हैं। आपदा और आर्थिक मदद की अनदेखी ही कांग्रेस के अस्त्र बनेंगे, ओपीएस बहाली, आयाराम गयाराम जैसे मुद्दे भी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed