{"_id":"636e43de396fd97029372af5","slug":"himachal-election-2022-vidhan-sabha-chunav-six-candidates-including-suresh-bhardwaj-rakesh-pathania-vikrama","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Election: सुरेश भारद्वाज, राकेश पठानिया, विक्रमादित्य समेत छह प्रत्याशी खुद के लिए नहीं डाल सकेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Election: सुरेश भारद्वाज, राकेश पठानिया, विक्रमादित्य समेत छह प्रत्याशी खुद के लिए नहीं डाल सकेंगे
Sat, 12 Nov 2022 07:51 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 12 Nov 2022 07:51 AM IST
विज्ञापन
मंत्री सुरेश भारद्वाज,
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में शनिवार मंत्री सुरेश भारद्वाज, राकेश पठानिया और विधायक विक्रमादित्य सिंह समेत छह प्रत्याशी खुद के लिए मतदान नहीं कर सकेंगे। ये नेता अपने गृह क्षेत्रों के बजाय दूसरे हलकों से चुनाव लड़ रहे हैं। इनके अलावा निर्दलीय प्रत्याशी कृपाल परमार, भाजपा प्रत्याशी रविंद्र रवि, कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. राजेश शर्मा भी अन्य प्रत्याशियों को वोट डालेंगे। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज का वोट शिमला शहर में है।
विज्ञापन
भाजपा ने उन्हें इस बार कसुम्पटी से प्रत्याशी बनाया है। वन मंत्री राकेश पठानिया का वोट नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में है, जबकि वह चुनाव फतेहपुर से लड़ रहे हैं। विधायक विक्रमादित्य सिंह शिमला ग्रामीण से प्रत्याशी हैं। मतदाता सूची में इनका नाम रामपुर विधानसभा क्षेत्र में है। ज्वालामुखी से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे रविंद्र रवि का वोट पालमपुर में है। देहरा से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. राजेश शर्मा कांगड़ा में मतदान करेंगे। फतेहपुर से निर्दलीय प्रत्याशी कृपाल परमार नूरपुर में मतदान करेंगे।
विज्ञापन
नड्डा विजयपुर और जयराम आहौंण, प्रतिभा सिंह रामपुर में डालेंगे वोट
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार को बिलासपुर के विजयपुर में मतदान करेंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अपने गृह विधानसभा क्षेत्र सराज की मुरहाग पंचायत में स्थित मतदान केंद्र आहौंण में परिवार सहित मतदान करेंगे। सुबह 8:00 से 9:00 बजे के बीच जयराम ठाकुर मतदान करेंगे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और विधायक विक्रमादित्य सिंह रामपुर के पदम छात्र स्कूल में वोट डालेंगे। इस बीच, शुक्रवार को प्रत्याशियों ने डोर टू डोर प्रचार में पसीना बहाया। शनिवार को मतदाताओं को बूथों तक पहुंचाने को लेकर शुक्रवार देर रात तक रणनीति बनाने का काम भी चला।
विज्ञापन
इसके अलावा सभी राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता मोबाइल फोन पर मतदाताओं से वोट अपील करने में जुटे रहे। उधर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर समीरपुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप पच्छाद के गागल शिकोर बूथ और पूर्व सांसद आनंद शर्मा शिमला के क्लस्टन में मतदान करेंगे। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री हरोली के गोंदपुर जयचंद, कांग्रेस चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू नादौन में भबडां बूथ, स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल गांधीग्राम के अन्हेच पोलिंग बूथ में मतदान करेंगे।
अभिनेत्री कंगना का नहीं है मनाली में वोट
अभिनेत्री कंगना रणौत ने बेशक मनाली में घर बनाया है लेकिन वोट अभी भी मुंबई में ही है। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान कंगना का वोट सरकाघाट की भांबला पंचायत के बस्सी वार्ड से काट दिया गया था। हालांकि, कंगना के परिवार का वोट अभी भी भांबला में ही है। फिल्म अभिनेता सलमान खान की बहन अर्पिता और जीजा आयुष शर्मा मतदान करने के लिए नहीं आएंगे। दोनों का मंडी सदर के वार्ड नंबर 11 समखेतर में वोट है। आयुष भाजपा प्रत्याशी अनिल शर्मा के छोटे बेटे हैं।