फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal election 2022, Union Minister Smriti Irani statement in manali himachal today

मनाली: स्मृति ईरानी बोलीं- तंत्र चलाने के लिए नेता कौन, कांग्रेसी बोलकर दिखाएं

Thu, 10 Nov 2022 05:46 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 10 Nov 2022 05:46 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी वीरवार को मनाली विधानसभा क्षेत्र के सरसेई में आयोजित भाजपा की चुनावी रैली में कांग्रेस पर जमकर गरजीं। उन्होंने कहा कि जो धर्म को नहीं मानते, वह धर्म का सम्मान क्या करेंगे।

विज्ञापन
himachal election 2022, Union Minister Smriti Irani statement in manali himachal today
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी गुरुवार को मनाली विधानसभा क्षेत्र के सरसेई में आयोजित भाजपा की चुनावी रैली में कांग्रेस पर जमकर गरजीं। उन्होंने कहा कि जो धर्म को नहीं मानते, वह धर्म का सम्मान क्या करेंगे। दशहरा पर्व के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर कांग्रेसियों द्वारा फैलाई गई  अफवाह दर्शाती है कि धर्म के प्रति उनकी क्या भावना है। स्मृति ने कहा कि तंत्र और जनतंत्र चलाने के लिए नेता चाहिए। कांग्रेसी बोलकर दिखाए कि उनका नेता कौन है। उनके पास नेतृत्व ही नहीं है। कांग्रेस कई टुकड़ों में बिखरी हुई है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दशहरा में देवताओं की सेवा में देश का प्रधान सेवक उपस्थित हुआ। सेवक तभी उपस्थित होता है, जब भगवान का आदेश हो। यह प्रभु की इच्छा थी। इसी तरह राम मंदिर भी प्रभु की इच्छा पर उनके नींव पत्थर रखने से शुरू हुआ। उन्होंने कहा कि युवराज और युवरानी जब चाहें, छुट्टी पर चले जाते हैं। उन्होंने कहा कि ओपीएस को लेकर कांग्रेस भ्रम फैला रही है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को उन्होंने महज ढोंग करार दिया। कहा कि हिमाचल की कांग्रेस ने सोनिया गांधी व राहुल गांधी से दूरी बनाई है क्योंकि वे जानते हैं कि उनको हिमाचल बुलाने से कांग्रेस को नुकसान होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed