फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal election 2022, Two office bearers of Sirmaur Congress expelled for six years, Bhupendra Singh Hooda r

हिमाचल चुनाव: सिरमौर कांग्रेस के दो पदाधिकारी छह साल के लिए निष्कासित, रूठों को मनाने कुल्लू पहुंचे हुड्डा

Mon, 07 Nov 2022 07:37 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Mon, 07 Nov 2022 07:37 PM IST
सार

प्रतिभा सिंह ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी श्री रेणुकाजी के प्रस्ताव पर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष विजय सिंह पुंडीर और रतिराम को पार्टी से छह वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है। 

विज्ञापन
himachal election 2022, Two office bearers of Sirmaur Congress expelled for six years, Bhupendra Singh Hooda r
कांग्रेस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी श्री रेणुकाजी के प्रस्ताव पर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष विजय सिंह पुंडीर और रतिराम को पार्टी से छह वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है। पार्टी विरोधी गतिविधियों और कांग्रेस पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ  कार्य करने के आरोप पर दोनों पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। 

विज्ञापन


रूठों को मनाने कुल्लू पहुंचे हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा 
 हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा सोमवार सुबह कुल्लू पहुंचे। सबसे पहले वह पूर्व मंत्री सत्य प्रकाश ठाकुर को मनाने के लिए उनके घर गए। दोपहर बाद जिला मुख्यालय में नगर परिषद कुल्लू के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत के घर पहुंचे। बताया जा रहा है कि पूर्व मंत्री सत्य प्रकाश ठाकुर नाराज चल रहे हैं। वह कुल्लू सदर विधानसभा के प्रचार से भी दूर हैं। कुछ दिन पहले वह लाहौल में कांग्रेस प्रत्याशी रवि ठाकुर के लिए प्रचार करते दिखे थे। हुड्डा ने उन्हें पार्टी के लिए काम करने की बात कही। इसका खुलासा स्वयं भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किया। हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस के जीते हुए विधायक ही मुख्यमंत्री चुनेंगे। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि पांच साल में हिमाचल में कुछ नहीं बदला है। केंद्र के साथ प्रदेश सरकार ने कोई विकास नहीं किया है। अब मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को अपनी सीट बचाने के लिए प्रधानमंत्री को बुलाना पड़ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed