Kangra: चुनाव करवाने के लिए हेलिकाप्टर से बड़ा भंगाल पहुंची तीन सदस्यीय पोलिंग पार्टी
कांगड़ा की सबसे दुर्गम पंचायत बड़ा भंगाल में मतदान करवाने के लिए तीन सदस्यीय पोलिंग टीम के साथ ईवीएम और अन्य सामान हेलिकाप्टर से पहुंचाया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा की सबसे दुर्गम पंचायत बड़ा भंगाल में मतदान करवाने के लिए तीन सदस्यीय पोलिंग टीम के साथ ईवीएम और अन्य सामान हेलिकाप्टर से पहुंचाया गया। इस पंचायत में 67 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चार सीटर हेलिकाप्टर में तीन कर्मचारियों के साथ कुछ सामान ही आ सका। ऐसे में पोलिंग पार्टी के चार अन्य सदस्य वीरवार को हेलिकाप्टर से भेजे जाएंगे। शिमला के अनाडेल मैदान से बुधवार सुबह 11:00 बजे हेलिकाप्टर ने उड़ान भरी इंदिरा गांधी स्टेडियम में लैंड हुआ। इस बार निर्वाचन आयोग ने एक टीम को पैदल रास्ते और दूसरी टीम को हेलिकाप्टर के माध्यम से बड़ा बंगाल भेजने का निर्णय लिया था। अब हेलिकाप्टर से टीम पहुंचने के बाद पैदल जाने वाली दूसरी टीम को नहीं भेजा जाएगा। मौसम अनुकूल न होने पर कुछ दिन पहले भुंतर एयरपोर्ट से बड़ा भंगाल के लिए भेजा गया हेलिकाप्टर बड़ा भंगाल में उतर नहीं सका था। बुधवार को भी हेलिकाप्टर के बड़ा भंगाल में उतरने पर संशय की स्थिति थी, लेकिन मौसम अनुकूल रहा और टीम को बड़ा भंगाल पहुंचा दिया गया। मौसम अनुकूल न होने पर चार अन्य सदस्यों के बड़ा भंगाल न पहुंचने पर पोलिंग टीम के तीन सदस्य ही मतदान की प्रक्रिया को पूरा करवाएंगे।
अधिक बर्फबारी हुई तो हेलिकाप्टर से जाएंगे कर्मचारी
उधर, चांशल घाटी पर हिमपात शुरू हो गया है। खराब मौसम के बीच रोहडू विधानसभा क्षेत्र की पांच पंचायतों में मतदान के लिए कर्मचारियों की टीमें वीरवार को सुबह रवाना होंगी। प्रशासन की ओर से सड़क खोलने के लिए मशीनरी के साथ कर्मचारी तैनात कर दिए हैं। हिमपात अधिक हुआ तो कर्मचारियों को हेलिकाप्टर से मतदान केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा। दुर्गम क्षेत्र डोडरा क्वार की पांच पंचायतों में सात मतदान केंद्रों पर मतदान होना है। पंडार शिमला जिले का सबसे ऊंचाई वाला मतदान केंद्र है। वहां के लिए करीब डेढ़ घंटे का चुनाव टीमों को पैदल सफर करना होगा। अधिक हिमपात हुआ तो हेलिपैड हवाई सेवा के बाद भी मतदान के लिए तैनात टीमों को जिस्कूण, जाखा व पंडार के मतदान केंद्रों तक पैदल सफर करना पड़ता है। इसके अलावा क्षेत्र में डोडरा, पुजारली, धंद्रवाडी, कितरवाड़ी मतदान केंद्र है। निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम रोहडू सन्नी शर्मा ने कहा डोडरा क्वार के लिए सभी टीमों व मशीनों को तैयार रखा गया है। सभी की वीरवार सुबह रोहडू से रवानगी होगी। चांशल घाटी पर हिमपात से सड़क को खोलने के लिए दोनों ओर पांच मशीनें तैनात की गई हैं। उन्होंने कहा यदि अधिक हिमपात हुआ तो कर्मचारियों को पोलिंग बूथों तक पहुंचाने के लिए हेलिकाप्टर की व्यवस्था की जाएगी।