फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal election 2022, Sukhwinder Sukhu said that People of Himachal will not be misled by jumlo

हिमाचल: सुखविंद्र सुक्खू बोले- जुमलों से गुमराह नहीं होगी हिमाचल की जनता

Thu, 03 Nov 2022 05:29 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 03 Nov 2022 05:29 PM IST
सार

कांग्रेस प्रचार कमेटी के प्रमुख सुखविंद्र सुक्खू ने कहा कि  दिल्ली से हिमाचल आने वाले नेताओं के जुमलों से हिमाचल की जनता गुमराह होने वाली नहीं है। 

विज्ञापन
himachal election 2022, Sukhwinder Sukhu said that People of Himachal will not be misled by jumlo
कांग्रेस प्रचार कमेटी के प्रमुख सुखविंद्र सुक्खू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस प्रचार कमेटी के प्रमुख सुखविंद्र सुक्खू ने भाजपा को तानाशाही वाली पार्टी करार दिया है। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि इसे गुजरात के दो नेता ही चला रहे हैं। भाजपा में अन्य किसी नेता को बोलने की इजाजत नहीं है। जो बोलता है, उसे मार्गदर्शक मंडल का सदस्य बना दिया जाता है। उन्होंने कहा कि दिल्ली से हिमाचल आने वाले नेताओं के जुमलों से हिमाचल की जनता गुमराह होने वाली नहीं है। सुक्खू ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी गुजरात के दो नेताओं के हाथ की कठपुतली हैं। नड्डा अपने आप कोई निर्णय ले ही नहीं सकते हैं।

विज्ञापन


इसी तरह हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सरकार भी रिमोट कंट्रोल से दिल्ली से चलती रही है। सुक्खू ने कहा कि प्रदेश की जनता महंगाई से परेशान है। भाजपा के राज में महंगाई और बेरोजगारी दर सबसे अधिक है। सरकार युवाओं को रोजगार देने में नाकाम रही है। पुरानी पेंशन की मांग को लेकर कर्मचारी लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं लेकिन जयराम सरकार ने उनकी मांग मानने के बजाय प्रताड़ित करने का काम किया है। सुक्खू ने कहा कि भाजपा सरकार से तंग आ चुकी जनता सत्ता परिवर्तन के लिए तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed