फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   himachal election 2022, State governments failed to control the price of cement in Himachal

चुनावी मुद्दा: हिमाचल में तीन कारखाने, फिर भी पड़ोसी राज्यों से महंगा मिल रहा सीमेंट

Mon, 31 Oct 2022 10:32 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Mon, 31 Oct 2022 10:32 AM IST
सार

हिमाचल के बिलासपुर के बरमाणा में एसीसी, सोलन और बिलासपुर की सीमा पर बागा में अल्ट्राटेक और सोलन में अंबुजा के सीमेंट उद्योग स्थापित हैं। हैरानी की बात यह है कि इन तीनों कंपनियों की सीमेंट के दाम हिमाचल में ज्यादा और बाहरी राज्यों में कम हैं।

विज्ञापन
himachal election 2022,  State governments failed to control the price of cement in Himachal
चुनावी मुद्दा हिमाचल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 उत्पादक राज्य होने के बावजूद हिमाचल प्रदेश में सीमेंट अन्य राज्यों से महंगा है। एसीसी, अल्ट्राटेक और अंबुजा जैसे तीन बड़े उद्योग हर दिन करीब 18,000 मीट्रिक टन सीमेंट का उत्पादन प्रदेश में करते हैं। यहां से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ तक सीमेंट जाता है। खास बात यह है कि इन सभी राज्यों में हिमाचल से कम दाम पर सीमेंट की बिक्री होती है। हिमाचल के बिलासपुर के बरमाणा में एसीसी, सोलन और बिलासपुर की सीमा पर बागा में अल्ट्राटेक और सोलन में अंबुजा के सीमेंट उद्योग स्थापित हैं। हैरानी की बात यह है कि इन तीनों कंपनियों की सीमेंट के दाम हिमाचल में ज्यादा और बाहरी राज्यों में कम हैं। प्रदेश में कई सरकारें आईं और र्गइं, कई प्रतिनिधियों ने चुनावों के समय लोगों से वायदे भी किए लेकिन, दामों पर नियंत्रण को लेकर स्थिति जस की तस है। लगातार बढ़ रही कीमतों की रोकथाम के लिए प्रदेश में सत्ता पर काबिज रहीं सरकारें कोई ठोस नीति तैयार करने में नाकाम ही रहीं हैं।

विज्ञापन


किस उद्योग में कितना उत्पादन
एसीसी में एक दिन में सात हजार मीट्रिक टन सीमेंट/क्लींकर, अल्ट्राटेक में नौ हजार मीट्रिक टन सीमेंट/क्लींकर और अंबुजा में 12 हजार मीट्रिक टन सीमेंट/क्लींकर का उत्पादन होता है। इन तीनों उद्योगों में अगर सीमेंट उत्पादन की हर दिन की बात की जाए तो यह 18 हजार मीट्रिक टन के करीब है।
विज्ञापन


पांच साल में 100 रुपये बढ़े दाम
साल 2017 से 2022 तक प्रदेश में एसीसी सीमेंट के दाम में 100 रुपये तक की बढ़ोत्तरी हुई है। अन्य कंपनियों ने भी 60 से 70 रुपये बढ़ाए हैं। वर्तमान में प्रदेश में एसीसी सीमेंट प्रति बैग 465, पंजाब में 360, हरियाणा में 365 और दिल्ली में 375 रुपये हैं। अल्ट्राटेक सीमेंट 53 ग्रेड हिमाचल 465, पंजाब 425, हरियाणा 410, दिल्ली 415 रुपये प्रति बैग दाम हैं। इसके अलावा अंबुजा सीमेंट के दाम हिमाचल में 450, पंजाब में 410, हरियाणा में 375, दिल्ली में 360 रुपये प्रति बैग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहते हैं लोग
विकास कुमार, भावेश कुमार, ओम प्रकाश और राजकुमार ने कहा कि चुनावों के समय नेता सीमेंट के दाम कम करने की घोषणा तो करते हैं, लेकिन वो धरातल पर नहीं उतर पाती है। सीमेंट उद्योगों पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है। प्रदेश में सीमेंट का उत्पादन होता है और यहीं पर सीमेंट के दाम अन्य राज्यों से ज्यादा हैं। जबकि, बाहरी राज्यों के लिए ट्रांसपोटेशन का खर्च भी ज्यादा होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed