फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal election 2022, Star campaigners of BJP will do election conch shell in all 68 assembly seats togethe

हिमाचल: सभी 68 विधानसभा सीटों पर एक साथ चुनावी शंखनाद करेंगे भाजपा के स्टार प्रचारक

Fri, 28 Oct 2022 12:18 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 28 Oct 2022 12:18 PM IST
सार

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि भाजपा के सभी स्टार प्रचारक 30 अक्तूबर को प्रदेश की सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में ‘विजय संकल्प अभियान’ से चुनावी शंखनाद करेंगे।

विज्ञापन
himachal election 2022, Star campaigners of BJP will do election conch shell in all 68 assembly seats togethe
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में रिवाज बदलने के लिए प्रदेश भाजपा 30 अक्तूबर को विजय संकल्प अभियान के साथ शंखनाद करेगी। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि भाजपा के सभी स्टार प्रचारक 30 अक्तूबर को प्रदेश की सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में ‘विजय संकल्प अभियान’ से चुनावी शंखनाद करेंगे। भूपेंद्र यादव, ज्योतिरादित्य सिंधिया, पुष्कर धामी, जेपी नड्डा, जयराम ठाकुर समेत तमाम स्टार प्रचारकों की आने वाले दिनों में जनसभाएं होंगी।    

विज्ञापन

 कश्यप ने शिमला में पत्रकार वार्ता में कहा कि 32 स्टार प्रचारक प्रदेश के विभिन्न जिलों एवं विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

हिमाचल प्रदेश में जयराम सरकार का कार्यकाल ऐतिहासिक रहा है और वह जनता के समक्ष चुनावी रिपोर्ट कार्ड लेकर उपस्थित हो रहे हैं। भाजपा की डबल इंजन सरकार ने अभूतपूर्व कार्य किए हैं, जिसमें एम्स जैसा संस्थान हिमाचल को मिलना, बल्क ड्रग पार्क, मेडिकल डिवाइस पार्क, अटल टनल और रेणुका बांध आदि प्रमुख हैं। वंदे भारत एक्सप्रेेस का हिमाचल में चलना अभूतपूर्व उपलब्धि है। यह प्रधानमंत्री मोदी का हिमाचल के लिए विशेष लगाव का प्रतीक है। कश्यप ने कहा कि रिवाज बदलने की प्रथा 4 राज्यों से शुरू हो चुकी है। अब हिमाचल में भी रिवाज बदलने वाला है। 
विज्ञापन


नामांकन पत्रों की छंटनी के बाद 45 पर्चे रद्द  
उधर, विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए दर्ज किए नामांकन पत्रों की गुरुवार को छंटनी की गई। इनमें 45 नामांकन रद्द किए गए। गत 17 अक्तूबर से नामांकन पत्र भरने शुरू हुए थे और 25 अक्तूबर को नामांकन पत्र दाखिल करने काअंतिम दिन था। अंतिम दिन तक 561 नामांकन दर्ज किए गए। छंटनी के बाद 516 प्रत्याशी मैदान में हैं। अब 29 अक्तूबर को नामांकन वापसी के बाद तस्वीर साफ होगी कि कितने प्रत्याशी चुनावी दंगल में उतरते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed