फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Election 2022: Solan Assembly Seat Profile And History

Solan Assembly Seat: सोलन से ससुर-दामाद आमने सामने, चुनाव मैदान में हैं चार प्रत्याशी

Mon, 28 Nov 2022 02:01 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 28 Nov 2022 02:01 PM IST
सार

सोलन विधानसभा क्षेत्र से चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। मुख्य मुकाबला धनीराम शांडिल और राजेश कश्यप के बीच माना जा रहा है।

विज्ञापन
Himachal Election 2022: Solan Assembly Seat Profile And History
राजेश कश्यप, धनीराम शांडिल। - फोटो : संवाद

विस्तार

सोलन विधानसभा क्षेत्र में मुख्य मुकाबला कांग्रेस के दिग्गज नेता धनीराम शांडिल और भाजपा के राजेश कश्यप के बीच माना जा रहा है। धनीराम शांडिल, राजेश कश्यप के ससुर हैं। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा की ससुर और दामाद के बीच के मुकाबले में कौन बाजी मारता है। कांग्रेस प्रत्याशी धनीराम शांडिल ने 2012 में सोलन सदर सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा और पूर्व वीरभद्र सरकार में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री बने, 2017 विधानसभा चुनाव में शांडिल फिर चुनावी रण में उतरे और 671 वोटों के अंतर से चुनाव जीता।

विज्ञापन


यहां क्लिक कर देखें अपने चुनाव क्षेत्र के अपडेट
विज्ञापन


वहीं 2022 के विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस ने उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया था। राजेश कश्यप 2017 के विधानसभा चुनाव में पहली बार चुनावी मैदान में उतरे थे। इस बार वे भाजपा की तरफ से चुनाव लड़ रहे हैं। राजेश कश्यप पेशे से डॉक्टर हैं और 2017 के विधानसभा चुनाव में सेवानिवृत्ति लेकर उन्होंने चुनाव लड़ा था। अपने ही ससुर कर्नल धनीराम शांडिल से 671 वोटों के अंतर से उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। सोलन विधानसभा क्षेत्र से चार प्रत्याशी मैदान में हैं। आम आदमी पार्टी से अंजू राठौर और बहुजन समाज पार्टी से राजेंद्र चुनावी मैदान में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


66.84 प्रतिशत मतदान
12 नवंबर को सोलन सदर सीट पर 66.84 प्रतिशत मतदान हुआ है। जिला सोलन में कुल 211328 पुरूष मतदाता हैं जिसमें से 161934 पुरूष मतदाताओं ने मतदान किया। वहीं कुल 200692 महिला मतदाता में से 155632 ने मतदान किया।

अपनी पसंद की सीट को फॉलो करके पाएं हर अपडेट 
अगर आप किसी सीट विशेष के नतीजे में ही दिलचस्पी रखते हैं तो आप उससे जुड़ा अपडेट भी अमर उजाला App और amarujala.com पर पा सकते हैं। इसके लिए आपको उस सीट को फॉलो करना होगा। इसका तरीका बेहद आसान है। आप हमारे App या वेबसाइट के चुनाव पेज पर जाकर चुनाव क्षेत्र चुनें और उसे फॉलो कर लें। चुनाव क्षेत्र फॉलो करते ही आपको उससे जुड़े हर अपडेट नोटिफिकेशन के जरिए मिलते रहेंगे। अपने क्षेत्र को फॉलो करने के लिए इस पेज पर विजिट करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed