{"_id":"635169ba1fb625645b47197b","slug":"himachal-election-2022-shukla-yoga-on-this-day-it-will-be-shubh-to-file-nomination","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Election: चुनावी बेला के बीच बन रहा शुक्ल योग, नामांकन करना होगा शुभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Election: चुनावी बेला के बीच बन रहा शुक्ल योग, नामांकन करना होगा शुभ
Fri, 21 Oct 2022 12:08 AM IST
Krishan Singh
आदित्य सोफत, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
आदित्य सोफत, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 21 Oct 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
हिमाचल प्रदेश सत्ता संग्राम 2022।
- फोटो :
अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में चुनावी बेला के बीच शुक्रवार का दिन बहुत ही शुभ माना जा रहा है। दोपहर 12:11 से 01:37 बजे तक का समय अधिक शुभ माना जा रहा है। इसे देखते हुए प्रत्याशी नामांकन करने के की तैयारियों में जुट गए हैं। ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार शुक्रवार को शुक्ल योग बन रहा है। यह योग लंबे समय बाद आ रहा है। किसी भी प्रकार का शुभ कार्य करने के लिए शुक्रवार को चार मुहूर्त निकल रहे हैं। वहीं चंद्रमा भी सिंह राशि में है। इसके चलते कार्तिक कृष्ण पक्ष में आ रहे शुभ मुहूर्त में नामांकन करना बेहद अच्छा माना जा रहा है। वहीं इस पक्ष को देखते हुए जिले में भी अधिकतर प्रत्याशी शुक्रवार को ही अपना दायर करने जा रहे हैं।
ज्योतिष के अनुसार जब आसमान में बढ़ता हुआ चंद्रमा दिखने के साथ ही शुक्ल पक्ष शुरू होता है। इस योग को मथुर चांदनी रात की तरह माना गया है। जिसमें चांदनी की किरणें स्पष्ट दिखाई देतीं हैं। इसी के चलते शुभ कार्य करने के लिए शुक्ल पक्ष को बेहतर माना जाता है। पंडित त्रिभुवन नाथ पांड्ये ने बताया कि नामांकन करने के लिए शुक्रवार का दिन शुभ माना जा रहा है। इस दिन शुक्ल योग कार्तिक कृष्ण पक्ष में आ रहा है।
सुबह से शात तक होंगे शुभ मुहूर्त
शुक्रवार को चार शुभ मुहूर्त बन रहे हैं। पहला योग सुबह 06:27 से 07:53 पर होगा। दूसरा मुहूर्त 07:53 से 09:19 तक होगा। दिन का तीसरा सबसे शुभ मुहूर्त 12:11 से 01:37 बजे तक होगा। जबकि, चौथा मुहूर्त 04:29 से 05:55 तक रहेगा।