{"_id":"6368b01e981da84a83137951","slug":"himachal-election-2022-shimla-urban-constituency-18-wards-can-decide-who-will-win","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla Urban Assembly Seat: शिमला शहरी में कम मतदान से बिगड़ सकते हैं प्रत्याशियों के समीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla Urban Assembly Seat: शिमला शहरी में कम मतदान से बिगड़ सकते हैं प्रत्याशियों के समीकरण
Mon, 28 Nov 2022 06:00 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 28 Nov 2022 06:00 PM IST
सार
राजधानी की शिमला शहरी विधानसभा सीट इस बार सभी बड़ी पार्टियों के लिए हॉट सीट बनी है। इस सीट पर इस बार कुल सात प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। ऐसे में यहां कांटे की टक्कर मानी जा रही है। भाजपा इस सीट पर जीत की हैट्रिक लगा चुकी है।
विज्ञापन
हरीश जनारथा, संजय सूद व टिकेंद्र पंवर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की राजधानी की शिमला शहरी विधानसभा सीट इस बार सभी बड़ी पार्टियों के लिए हॉट सीट बनी है। इस सीट पर इस बार कुल सात प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। ऐसे में यहां कांटे की टक्कर मानी जा रही है। भाजपा इस सीट पर जीत की हैट्रिक लगा चुकी है। इस चुनाव में पार्टी जीत का चौका लगाने का दावा कर रही है। हालांकि, पार्टी ने लगातार तीन चुनाव जीतने वाले सुरेश भारद्वाज को इस बार इस सीट से टिकट नहीं दिया। यहां जिला भाजपा नेता संजय सूद को प्रत्याशी बनाया। दूसरी ओर कांग्रेस ने हरीश जनारथा को प्रत्याशी बनाया।
विज्ञापन
यहां क्लिक कर देखें अपने चुनाव क्षेत्र के अपडेट
विज्ञापन
कांग्रेस ने शिमला शहर सीट पर आखिरी बार 2003 में चुनाव जीता था। इसके बाद इस सीट पर वापसी के लिए पार्टी बेताब है। जनारथा इस सीट से पहले भी दो बार चुनाव लड़ चुके हैं। माकपा ने भी सशक्त प्रत्याशी के तौर पर पूर्व डिप्टी मेयर टिकेंद्र पंवर को मैदान में उतारा है। इनके मैदान में उतरने से चुनाव और रोचक हुआ है। शिमला में माकपा का भी अच्छा खासा वोट बैंक है। इनके अलावा आम आदमी पार्टी से चमन राकेश मैदान में है। निर्दलीय उम्मीदवार अभिषेक बारोवालिया भी मैदान में हैं।
विज्ञापन
शिमला शहरी में जिला में सबसे कम 62.47 फीसदी मतदान
शिमला शहर सीट में इस बार कुल 48,279 मतदाता हैं। इनमें पुरुष मतदाता 25,173 जबकि महिला मतदाता 23,106 हैं। जिला में शिमला शहर ही ऐसी सीट है जहां इस बार भी सबसे कम 62.47 फीसदी मतदान हुआ है। ऐसे में कम मतदान प्रतिशतता के बीच कई प्रत्याशियों के समीकरण भी बिगड़े हैं।
अपनी पसंद की सीट को फॉलो करके पाएं हर अपडेट
अगर आप किसी सीट विशेष के नतीजे में ही दिलचस्पी रखते हैं तो आप उससे जुड़ा अपडेट भी अमर उजाला App और amarujala.com पर पा सकते हैं। इसके लिए आपको उस सीट को फॉलो करना होगा। इसका तरीका बेहद आसान है। आप हमारे App या वेबसाइट के चुनाव पेज पर जाकर चुनाव क्षेत्र चुनें और उसे फॉलो कर लें। चुनाव क्षेत्र फॉलो करते ही आपको उससे जुड़े हर अपडेट नोटिफिकेशन के जरिए मिलते रहेंगे। अपने क्षेत्र को फॉलो करने के लिए इस पेज पर विजिट करें।