फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal election 2022, Ruckus in the Nukkad Sabha of Congress candidate Raizada, cross case registered

Una: कांग्रेस प्रत्याशी रायजादा की नुक्कड़ सभा में हंगामा, क्रॉस केस दर्ज

Sun, 30 Oct 2022 08:56 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Sun, 30 Oct 2022 08:56 PM IST
सार

ऊना जिला मुख्यालय के साथ लगते लोअर अरनियाला में सदर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विधायक सतपाल सिंह रायजादा की नुक्कड़ सभा के दौरान रविवार सुबह हंगामा हो गया।

विज्ञापन
himachal election 2022, Ruckus in the Nukkad Sabha of Congress candidate Raizada, cross case registered
पुलिस एफआईआर(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला मुख्यालय के साथ लगते लोअर अरनियाला में सदर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विधायक सतपाल सिंह रायजादा की नुक्कड़ सभा के दौरान रविवार सुबह हंगामा हो गया। एक पक्ष ने दूसरे पर कांग्रेस प्रत्याशी से धक्का-मुक्की करने की कोशिश के आरोप लगाते हुए शिकायत दी है। जबकि, दूसरे पक्ष ने छह लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। कांग्रेस प्रत्याशी रायजादा ने इस पूरे मामले  को भाजपा की बौखलाहट बताया है। जोगिंद्र निवासी लोअर अरनियाला ने शिकायत दर्ज करवाई है कि सदर कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल सिंह रायजादा की रविवार सुबह करीब 11:30 बजे उनके घर में नुक्कड़ सभा चली हुई थी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि नुक्कड़ सभा के दौरान करीब 11:45 बजे एक मां-बेटा मौके पर पहुंचे और हंगामा करने लगे।

विज्ञापन


महिला ने टेबल को धक्का मारा और जबकि उसके बेटे ने कांग्रेस प्रत्याशी रायजादा के साथ धक्का-मुक्की का प्रयास किया। इसके बाद अन्य तीन लोगों ने उनके घर के बरामदा में आकर हंगामा शुरू कर दिया। शिकायतकर्ता ने इन तीनों पर कांग्रेस प्रत्याशी से गाली-गलौच और धक्का मुक्की करने के प्रयास का आरोप लगाया है। रायजादा के पीएसओ ने बीच बचाव कर उन्हें बचाया। उधर, दूसरे पक्ष की तरफ से स्थानीय निवासी दीपक सैणी ने आरोप लगाया है कि उसके घर पास नुक्कड़ सभा चल रही थी। शोर शराबा सुनाई देने पर वह मौके पर गया और बीच बचाव की कोशिश की तो उसे और उसके अन्य तीन साथियों के साथ छह लोगों ने मारपीट की। एक आरोपी ने जान से मारने की धमकियां भी दी। घटना में चारों को चोटें आई हैं। वहीं, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण धीमान ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस थाना सदर में केस दर्ज किया गया है। मामले में जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed