फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal election 2022 rajeev Shukla said that list of Congress candidates will be released in one to two day

Himachal Election: शुक्ला बोले- एक से दो दिन में जारी होगी कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची

Thu, 13 Oct 2022 11:18 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Thu, 13 Oct 2022 11:18 PM IST
सार

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला ने कहा कि आगामी एक दो दिन में प्रत्याशियों की सूची जारी हो जाएगी। 

विज्ञापन
himachal election 2022 rajeev Shukla said that list of Congress candidates will be released in one to two day
सोलन में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला व अन्य। - फोटो : संवाद

विस्तार

 कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला ने कहा कि आगामी एक दो दिन में प्रत्याशियों की सूची जारी हो जाएगी। कहा कि चुनाव प्रसार की कमान प्रियंका गांधी संभाल रही हैं जो खुद हिमाचल से ही संबंध रखती हैं। आने वाले दिनों में पूरे हिमाचल का दौरा करेंगी। रैली में कई बड़े नेता सोलन आएंगे। इनमें छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल भी शामिल हैं। कहा कि अभी राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा में व्यस्त हैं लेकिन वे हिमाचल व गुजरात में भी आने वाले दिनों में आएंगे।

विज्ञापन


प्रदेश में बदलाव के रुख को अब कोई नहीं रोक सकता : प्रतिभा  
 प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊना और चंबा के दौरे को महज एक चुनावी रैली करार दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बदलाव के रुख को अब कोई नहीं रोक सकता। प्रदेश में भाजपा की उल्टी गिनती चार उपचुनावों से शुरू हो गई है। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में मीडिया से बातचीत में प्रतिभा सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अब प्रदेश में अपने केंद्रीय नेताओं के जितने मर्जी दौरे या रैलियां करवा लें, लोगों ने भाजपा को सत्ता से बाहर करने की तैयारी कर ली है। भाजपा सत्ता का दुरुपयोग कर सरकारी धन को खर्च कर रही है। प्रदेश को आर्थिक दिवालियापन पर लाकर खड़ा कर दिया है। चुनाव से ठीक पहले मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से जल्दबाजी में आधे अधूरे कार्यों के उद्घाटन व शिलान्यास करवाएं हैं। इससे साफ  है कि प्रदेश में भाजपा चुनाव परिणाम को लेकर बुरी तरह डरी हुई है। पांच साल के इस कार्यकाल में मुख्यमंत्री ने विकास योजनाओं की कोई सुध नहीं ली। अब सत्ता को हाथ से जाते देख भाजपा प्रदेश के लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed