फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal election 2022, Public holiday declared for voting on November 12

Himachal Election: हिमाचल में मतदान के लिए 12 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित

Tue, 01 Nov 2022 07:00 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 01 Nov 2022 07:00 PM IST
सार

मुख्य सचिव ने बताया कि 12 नवंबर को मतदान होने की स्थिति में सरकारी कार्यालयों, बोर्डों, निगमों, शैक्षणिक संस्थानों और औद्योगिक परिसरों में कार्यरत कर्मचारियों को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। 

विज्ञापन
himachal election 2022, Public holiday declared for voting  on November 12
आरडी धीमान नए मुख्य सचिव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत 12 नवंबर को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। मुख्य सचिव आरडी धीमान ने इस आशय के आदेश जारी किए हैं। मुख्य सचिव ने बताया कि 12 नवंबर को मतदान होने की स्थिति में सरकारी कार्यालयों, बोर्डों, निगमों, शैक्षणिक संस्थानों और औद्योगिक परिसरों में कार्यरत कर्मचारियों को सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के लिए यह वैतनिक अवकाश होगा। राज्य के विभिन्न स्थानों में कार्यरत कर्मचारियों को इस दिन विशेष आकस्मिक अवकाश देय होगा, ताकि वे अपने विधानसभा क्षेत्र या स्थान पर जाकर मतदान कर सकें। इसके लिए उन्हें पीठासीन अधिकारी से मतदान से संबंधित निर्दिष्ट प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed