फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal election 2022, Priyanka Gandhi will roar at Congress pratigya rally at Paddal Maidan mandi

Himachal: कांग्रेस की प्रतिज्ञा रैली में गरजेंगी प्रियंका गांधी, सचिन पायलट तीन विस क्षेत्रों में करेंगे जनसभा

Sun, 30 Oct 2022 10:26 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Sun, 30 Oct 2022 10:26 PM IST
सार

ऐतिहासिक पड्डल मैदान में सोमवार को होने वाली कांग्रेस की प्रतिज्ञा रैली के दौरान प्रियंका गांधी का रोड शो नहीं होगा। सुरक्षा कारणों के चलते रोड शो नहीं होगा। 

विज्ञापन
himachal election 2022, Priyanka Gandhi will roar at Congress pratigya rally at Paddal Maidan mandi
प्रियंका गांधी वाड्रा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मंडी के ऐतिहासिक पड्डल मैदान में सोमवार को होने वाली कांग्रेस की प्रतिज्ञा रैली के दौरान प्रियंका गांधी का रोड शो नहीं होगा। सुरक्षा कारणों के चलते रोड शो नहीं होगा। वह सिर्फ जनसभा को संबोधित करेंगी। दोपहर एक बजे वह मंच पर पहुंचेंगी। विभिन्न क्षेत्रों से आने वाली गाड़ियों की स्कैनिंग होगी। इसके लिए पदाधिकारियों को बार कोड जारी किए गए हैं। उधर, कांग्रेस की प्रतिज्ञा रैली में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस के 300 जवानों को तैनात किया गया है। इस बात की पुष्टि एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने की है। वहीं, जिलाध्यक्ष हरेंद्र सेन ने बताया कि प्रियंका वाड्रा सुबह कांगणी हेलीपैड में चॉपर से उतरकर सुरक्षा घेरे में रैली स्थल पर पहुंचेंगी। 

विज्ञापन


कांग्रेस के स्टार प्रचारक सचिन पायलट तीन विधानसभा क्षेत्रों में करेंगे जनसभाएं
वहीं, कांग्रेस के स्टार प्रचारक और राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट 1 नवंबर को प्रदेश के तीन विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार करेंगे। सचिन पायलट चंडीगढ़ से कुटलैहड़ जाएंगे। इन तीनों विधानसभा क्षेत्रों में पायलट की चुनावी सभाएं होंगी। पार्टी कार्यालय से सचिन पायलट का हिमाचल प्रदेश के दौरे का कार्यक्रम जारी किया गया है। पायलट कुटलैहड़, हमीरपुर और नालागढ़ में जनसभाएं करेंगे। वह एक नवंबर की सुबह 10:40 बजे कुटलैहड़, 12:30 बजे हमीरपुर और 4:30 बजे नालागढ़ में चुनावी जनसभा करेंगे। नालागढ़ में रैली करने के बाद दोपहर बाद 4:10 बजे लौट जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed