फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   himachal election 2022, pm Narendra Modi, Congress President Mallikarjun Kharge, rajnath singh rally schedule

हिमाचल चुनाव: पीएम नरेंद्र मोदी 5 को करेंगे रैली, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे 8 नवंबर को आएंगे

Wed, 02 Nov 2022 09:44 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/मंडी/सोलन/हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/मंडी/सोलन/हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Wed, 02 Nov 2022 09:44 PM IST
विज्ञापन
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 नवंबर को हिमाचल आ रहे हैं। सुंदरनगर और सोलन में उनके स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं। वहीं, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आठ और नौ नवंबर को चुनाव प्रचार के लिए हिमाचल आ सकते हैं। 
loader
himachal election 2022, pm Narendra Modi, Congress President Mallikarjun Kharge, rajnath singh rally schedule
पीएम नरेंद्र मोदी व कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश भाजपा सह प्रभारी संजय टंडन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 नवंबर को हिमाचल आ रहे हैं। सुंदरनगर और सोलन में उनके स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं। मंडी में पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि हिमाचल आगमन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत होगा। भाजपा के बड़े नेता प्रदेश में पार्टी के प्रचार के लिए आ रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, स्मृति ईरानी, केंद्रीय राज्य मंत्री जितेन्ंद्र सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अनुराग ठाकुर के कार्यक्रम तय हैं। हर कार्यकर्ता, राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर पन्ना प्रमुख तक पूरी ताकत के साथ डटा है। पीएम मोदी 9 नवंबर को दो अन्य क्षेत्रों में रैली करेंगे। रैली स्थल अभी तय नहीं है।



पीएम मोदी की रैली के लिए ठोडो मैदान पहुंची केंद्रीय सुरक्षा एजेंसी
वहीं,  ऐतिहासिक ठोडो मैदान में 5 नवंबर को होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। बुधवार को केंद्रीय सुरक्षा एजेंसी (एसपीजी) ने जनसभा के लिए बनाए जा रहे मंच का जायजा लिया। उन्होंने प्रधानमंत्री की एंट्रेंस से लेकर आम जनता की एंट्री प्वाइंट भी देखे। अपनी सुरक्षा के तहत प्लान तैयार किया। नगर निगम ने भी पूरे मैदान में सफाई अभियान छेड़ा। उन्होंने मैदान और आसपास सफाई की। वीरवार को स्टेज को लगभग तैयार कर लिया जाएगा। 


उसके बाद ठोडो मैदान सुरक्षा एजेंसी की निगरानी में रहेगा। स्टेज को पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा। वीरवार को भाजपा के कई बड़े नेता ठोडो मैदान में तैयारियों का जायजा लेंगे और रैली को लेकर बैठक करेंगे। उधर, भाजपा मीडिया प्रभारी मुकेश गुप्ता ने कहा कि ठोडो मैदान में पीएम मोदी की चुनावी रैली को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। मैदान में मंच तैयार किया जा रहा है। केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने मैदान में सुरक्षा जांच शुरू कर दी है। शनिवार को पीएम मोदी ठोडो मैदान में शिमला संसदीय क्षेत्र के 17 विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभा करेंगे। 

 हमीरपुर में प्रचार करेंगे जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह व अनुराग ठाकुर
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर 3 नवंबर को हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर जनसभाओं को संबोधित करेंगे। 3 नवंबर को पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ऊना के कुटलैहड़ में, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह देहरा के शहीद भुवनेश्वर स्टेडियम, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर हमीरपुर के लंबलू और सुजानपुर के टौणीदेवी, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर कांगड़ा के इंदौरा और  सिरमौर के पावंटा साहिब में जनसभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद दोपहर के 2:50 बजे से लेकर देर शाम 9:00 बजे तक ऊना विधानसभा के विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करेंगे।

8 और 9 नवंबर को प्रचार करेंगे मल्लिकार्जुन खरगे
 कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे 8 और 9 नवंबर को चुनाव प्रचार के लिए हिमाचल आ सकते हैं। 8 नवंबर को बद्दी और 9 को शिमला ग्रामीण में खरगे का चुनाव प्रचार करने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। एक-दो दिन के भीतर खरगे का अधिकारिक शेड्यूल जारी होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed