फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   himachal election 2022, officers who get good marks in test will be on duty in elections

himachal election 2022: टेस्ट में अच्छे अंक लेने वाले अफसरों की लगेगी चुनाव में ड्यूटी

Tue, 27 Sep 2022 11:13 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 27 Sep 2022 11:13 AM IST
सार

चुनाव प्रशिक्षण के बाद होने वाले टेस्ट में अच्छे अंक लेने वाले अधिकारियों की ही चुनाव में ड्यूटी लगेगी। निर्वाचन आयोग 27 से 30 तक धर्मशाला में प्रशिक्षण देगा। उसके एक माह बाद टेस्ट लिया जाएगा।

विज्ञापन
himachal election 2022, officers who get good marks in test will be on duty in elections
भारतीय निर्वाचन आयोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रशिक्षण के बाद होने वाले टेस्ट में अच्छे अंक लेने वाले अधिकारियों की ही चुनाव में ड्यूटी लगेगी। निर्वाचन आयोग 27 से 30 तक धर्मशाला में प्रशिक्षण देगा। उसके एक माह बाद टेस्ट लिया जाएगा। जो चुनाव अधिकारी पास होंगे, उन्हें आयोग प्रमाणपत्र देगा। दिल्ली से निर्वाचन आयोग ने प्रशिक्षण देने के लिए दस मास्टर ट्रेनर हिमाचल भेजे हैं।  निर्वाचन आयोग ने पहली बार यह व्यवस्था की है। सभी जिलों से करीब सौ चुनाव अधिकारियों को चुनाव कराने संबंधित प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इससे पहले चुनाव अधिकारियों को शिमला में पहले चरण का यह प्रशिक्षण दिया जा चुका है। दूसरे तरण का प्रशिक्षण धर्मशाला में दिया जाएगा। चुनाव विभाग के अधिकारी बताते हैं कि मास्टर ट्रेनर के प्रशिक्षण देने के एक माह बाद चुनाव आयोग परीक्षा लेगा। जो चुनाव अधिकारी परीक्षा पास करेंगे, उनको आयोग प्रमाणपत्र भी देगा। चुनाव ड्यूटी देने के लिए परीक्षा पास करनी अनिवार्य है। राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी मनीष गर्ग कहते हैं कि धर्मशाला में चुनाव आयोग के दस मास्टर ट्रेनर सौ चुनाव अधिकारियों को 27 से 30 सितंबर तक प्रशिक्षण देने को भेजे हैं। इसके एक माह बाद चुनाव अधिकारियों का टेस्ट लेंगे और परीक्षा पास करने वाले अधिकारियों की चुनाव ड्यूटी लगेगी। 

विज्ञापन


चुनाव के चलते सूबे के सीमावर्ती क्षेत्रों में रहेगी पुलिस की चौकसी
 हिमाचल में इसी साल विधानसभा चुनाव हैं। अक्तूबर में संभावित आचार संहिता के चलते पुलिस विभाग तैयारियों में जुट गया है। प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में चौकसी बढ़ाने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जा रही है। अवैध खनन और शराब की तस्करी रोकने के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान सेवाएं देंगे। शराब, खनन, मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले माफि यों पर ड्रोन से भी नजर रखी जाएगी। मुख्य निर्वाचन आयुक्त की हाल में पुलिस विभाग और जिला उपायुक्तों के साथ बैठक हुई थी। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने निर्देश दिए कि विधानसभा चुनाव के चलते शराब, पैसा, अवैध खनन और अन्य मादक पदार्थों की तस्करी की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पुलिस प्रशासन और कर एवं आबकारी विभाग और ईडी का अहम रोल रहता है। जिला सिरमौर, ऊना, बिलासपुर, कांगड़ा, चंबा के सीमावर्ती इलाकों में चौकसी बढ़ाने की जरूरत है। पुलिस विभाग तैयारियों में जुट गया है। सीमावर्ती जिलों में नाके लगाए जाएंगे। बाहरी राज्यों से आने वाली गाड़ियों की जांच होगी। जिलों में रात्रि पेट्रोलिंग की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed