फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal election 2022, Leaders joined BJP both the strength and weakness of party

Himachal Election: अपने साथ मिलाए नेता भाजपा की ताकत और कमजोरी दोनों, पढ़ें पूरा मामला

Sun, 16 Oct 2022 12:16 PM IST
Krishan Singh सुरेश शांडिल्य, शिमला
सुरेश शांडिल्य, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 16 Oct 2022 12:16 PM IST
विज्ञापन
सार
प्रदेश में अपनी सेना में मिलाए नेता भाजपा की ताकत और कमजोरी दोनों बन गए हैं। इन नेताओं को अबकी टिकट दिए गए तो इन्हें साधना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं होगा।
loader
himachal election 2022, Leaders joined BJP both the strength and weakness of party
भाजपा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में अपनी सेना में मिलाए नेता भाजपा की ताकत और कमजोरी दोनों बन गए हैं। पिछली बार भाजपा के खिलाफ मोर्चेबंदी करने वाले इन नेताओं को अबकी टिकट दिए गए तो इन्हें साधना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं होगा। अगर टिकट नहीं दिए तो भी इनकी नाराजगी मोल लेनी पड़ सकती है। यह दुविधा देहरा, जोगिंद्रनगर, नालागढ़, कांगड़ा और चंबा विधानसभा हलकों में पैदा हो रही है। इस बारे में भाजपा के दिग्गज खूब माथापच्ची कर रहे हैं। भाजपा ने सबसे पहले निर्दलीय विधायकों को अपनी ओर झटका। ये देहरा से होशियार सिंह और जोगिंद्रनगर से प्रकाश राणा हैं। वर्ष 2017 में होशियार सिंह भाजपा सरकार के पूर्व मंत्री रविंद्र सिंह रवि के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़कर विधायक बने। जोगिंद्रनगर से निर्दलीय प्रकाश राणा भी पूर्व मंत्री गुलाब सिंह ठाकुर के खिलाफ चुनाव लड़कर एमएलए बने। रविंद्र सिंह रवि और गुलाब सिंह ठाकुर पूर्व मुख्यमंत्री प्र्रेम कुमार धूमल के करीबी हैं। इन्हें भाजपा में शामिल करने से धूमल खेमा नाराज रहा है।



इसी तरह भाजपा ने कांग्रेस विधायकों में कांगड़ा से पवन काजल और नालागढ़ से लखविंद्र ठाकुर को अपने साथ मिलाया है। कांगड़ा और नालागढ़ में अगर इन दोनों को भाजपा से टिकट दिए जाते हैं तो भी भाजपा को इन दोनोें विधानसभा क्षेत्रों में अपनों को मनाना आसान नहीं होगा। कांगड़ा में पुराने भाजपा नेताओं का एक समूह पवन काजल को टिकट देने का विरोध कर रहा है तो नालागढ़ में पूर्व भाजपा विधायक केएल ठाकुर और उनके समर्थक लखविंद्र राणा को टिकट के पक्ष में नहीं हैं। नालागढ़ में केएल ठाकुर खुद चुनाव लड़ना चाह रहे हैं। वीरभद्र सिंह के प्रमुख रणनीतिकार हर्ष महाजन भी हाल ही में भाजपा में शामिल हुए हैं। वह चुनाव लड़ेंगे या नहीं, अभी उन्होंने इस पर स्थिति साफ नहीं की है, क्योंकि उन्होंने 2003 के बाद कांग्रेस से भी चुनाव नहीं लड़ा। अगर हर्ष महाजन को चंबा से टिकट मिलता है तो वहां सिटिंग एमएलए पवन नैयर को मनाना भी आसान नहीं होगा, जो खुद चुनाव लड़ने का मन बना चुके हैं। 


सुंदरनगर में भाजपा प्रदेश महामंत्री की परेशानी बढ़ा रहे पूर्व मंत्री रूप सिंह ठाकुर 
- सीएम जयराम ठाकुर के गृह जिला मंडी के सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र में पूर्व मंत्री रूप सिंह ठाकुर भाजपा के प्रदेश महामंत्री और विधायक राकेश जमवाल की परेशानी बढ़ा रहे हैं। रूप सिंह ठाकुर के बेटे आशीष ठाकुर चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुके हैं। मंडी लोकसभा सीट के उपचुनाव में भी वह अपने तेवर दिखा चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed