फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Election 2022: Kasumpti Assembly Seat Profile and History

Kasumpti Assembly Seat: कसुम्पटी से भारद्वाज के चुनाव लड़ने से मुकाबला रोचक, अनिरुद्ध की नजर हैट्रिक पर

Mon, 28 Nov 2022 07:45 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 28 Nov 2022 07:45 PM IST
सार

 कसुम्पटी सीट पर शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज के सामने कांग्रेस के गढ़ को तोड़ने की चुनौती है। विधायक अनिरुद्ध सिंह ने बदले समीकरणों में भी जीत की हैट्रिक लगाने के लिए कोर कसर नहीं छोड़ी है। 

विज्ञापन
Himachal Election 2022: Kasumpti Assembly Seat Profile and History
सुरेश भारद्वाज व अनिरुद्ध सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश राजधानी शिमला की कसुम्पटी विधानसभा सीट पर इस बार रोचक मुकाबला है। इस सीट से कांग्रेस के विधायक अनिरुद्ध सिंह लगातार दो चुनाव जीत चुके हैं। दोनों चुनाव में उन्होंने आसान जीत हासिल की है। इस बार वह जीत की हैट्रिक लगाने का दावा कर रहे हैं।  हालांकि भाजपा ने भी शहरी विकास मंत्री एवं शिमला शहर से जीत की हैट्रिक लगा चुके सुरेश भारद्वाज को उनके खिलाफ मैदान में उतारकर मुकाबला रोचक  कर दिया है। दोनों प्रत्याशियों में एक की ग्रामीण इलाकों में अच्छी पकड़ है तो दूसरे की शिमला शहर में अच्छी पहचान है। शिमला शहर के 12 वार्ड और 36 पंचायतों के लोग इस सीट का फैसला करते हैं। अब देखना है कि 8 दिसंबर को कौन बाजी मारता है।

विज्ञापन


यहां क्लिक कर देखें अपने चुनाव क्षेत्र के अपडेट
विज्ञापन


उधर, इस सीट से माकपा की ओर से भी डॉ. कुलदीप सिंह तंवर सशक्त प्रत्याशी मैदान में हैं। तंवर की ग्रामीण इलाकों में अच्छी पकड़ है। किसान नेता के तौर पर उन्होंने ग्रामीण इलाकों के मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया है। इस सीट से छह प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। आम आदमी पार्टी से डॉ. राजेश चानना भी मैदान में हैं और चुनावी जंग में तीसरा कोण बनाने की कोशिश की है।  साल 2012 से पहले कसुम्पटी विधानसभा आरक्षित सीट थी। उस समय भी कांग्रेस के सोहन लाल विधायक थे। हालांकि, भाजपा के रूपदास कश्यप भी चुनाव जीत कर विधानसभा पहुंचे और मंत्री पद पाया। साल 2012 में सीट ओपन होने पर कांग्रेस के अनिरुद्ध सिंह पहली बार विधानसभा चुनाव लड़े और भाजपा प्रत्याशी को हराया। इस बार इस सीट पर शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज के सामने कांग्रेस के गढ़ को तोड़ने की चुनौती है। विधायक अनिरुद्ध सिंह ने बदले समीकरणों में भी जीत की हैट्रिक लगाने के लिए कोर कसर नहीं छोड़ी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आंकड़ों की नजर में कसुम्पटी सीट
कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र में 66,722 मतदाता हैं। यहां इस बार 67.9 फीसदी मतदान हुआ है। यह लगभग साल 2017 के बराबर ही है। मतदान के बाद सभी प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। 

अपनी पसंद की सीट को फॉलो करके पाएं हर अपडेट 
अगर आप किसी सीट विशेष के नतीजे में ही दिलचस्पी रखते हैं तो आप उससे जुड़ा अपडेट भी अमर उजाला App और amarujala.com पर पा सकते हैं। इसके लिए आपको उस सीट को फॉलो करना होगा। इसका तरीका बेहद आसान है। आप हमारे App या वेबसाइट के चुनाव पेज पर जाकर चुनाव क्षेत्र चुनें और उसे फॉलो कर लें। चुनाव क्षेत्र फॉलो करते ही आपको उससे जुड़े हर अपडेट नोटिफिकेशन के जरिए मिलते रहेंगे। अपने क्षेत्र को फॉलो करने के लिए इस पेज पर विजिट करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed