Jawali Assembly Seat: जवाली विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस से दो-दो की बराबरी करने उतरी है भाजपा
वर्ष 2007 और 2012 में कांग्रेस प्रत्याशी नीरज भारती चुनाव जीते थे, वहीं, 2017 में भाजपा प्रत्याशी अर्जुन ठाकुर ने चुनाव जीता था। वहीं, इस बार यहां से भाजपा, कांग्रेस से दो-दो की बराबरी करने के लिए चुनावी मैदान में उतरी थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पांडवों के की ओर से बसाई गई बाथू की लड़ी से संबंधित विधानसभा क्षेत्र जवाली में इस बार भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही। वर्ष 2007 और 2012 में कांग्रेस प्रत्याशी नीरज भारती चुनाव जीते थे, वहीं, 2017 में भाजपा प्रत्याशी अर्जुन ठाकुर ने चुनाव जीता था।
यहां क्लिक कर देखें अपने चुनाव क्षेत्र के अपडेट
वहीं, इस बार यहां से भाजपा, कांग्रेस से दो-दो की बराबरी करने के लिए चुनावी मैदान में उतरी थी। जवाली विस में इस बार पांच प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। भाजपा के संजय गुलेरिया, कांग्रेस के चंद्र कुमार, आप से केप्टन वलदेव सिंह, जन क्रांति पार्टी से अरुण कुमार और बसपा के वीर सिंह ने अपना भाग्य आजमाया है।
जवाली का इतिहास
जवाली हलके के ऐतिहासिक शहर जवाली की स्थापना हरिपुर के राजा ने की थी। दावा है कि राज वंश और रियासतकालीन परंपरा में नुरपुर के बाद जवाली का नाम आता है। जवाली की स्थापना गुलेर रियासत के राजा ने 1730 ई. में की थी। ऐसा कहा जाता है कि गुलेर के तत्कालीन राजा गोवर्धन सिंह ने अपनी रानी जवाला को यहां बसाया था। इसी कारण इस कस्बे का नाम जवाली पड़ गया। जवाली हलके में पांडवों की ओर से निर्मित बाथू की लड़ी में श्रीराधा कृष्ण का मंदिर 6 महीने पौंग झील के पानी में डूबा रहता है।
जवाली में हुआ 73.93 फीसदी मतदान
जवाली विधानसभा में कुल वोट 1,00,019 मतदाता हैं। इस बार 72,993 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इनमें 34,170 पुरुष और
38,778 महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। यहां 73.93 फीसदी मतदान हुआ। जवाली हलके में कुल 117 पोलिंग बूथ बनाए गए थे। जवाली विस तीन क्षेत्रों में बंटा हुआ है। कोटला में 75, नगरोटा सूरियां में भी 75 और जवाली क्षेत्र में 80 फीसदी मतदान हुआ।
अपनी पसंद की सीट को फॉलो करके पाएं हर अपडेट
अगर आप किसी सीट विशेष के नतीजे में ही दिलचस्पी रखते हैं तो आप उससे जुड़ा अपडेट भी अमर उजाला App और amarujala.com पर पा सकते हैं। इसके लिए आपको उस सीट को फॉलो करना होगा। इसका तरीका बेहद आसान है। आप हमारे App या वेबसाइट के चुनाव पेज पर जाकर चुनाव क्षेत्र चुनें और उसे फॉलो कर लें। चुनाव क्षेत्र फॉलो करते ही आपको उससे जुड़े हर अपडेट नोटिफिकेशन के जरिए मिलते रहेंगे। अपने क्षेत्र को फॉलो करने के लिए इस पेज पर विजिट करें।