फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal election 2022, HRTC driver suspended for negligence in election duty in Karsog

Himachal Election: करसोग में चुनावी ड्यूटी में कोताही पर एचआरटीसी का चालक निलंबित

Mon, 14 Nov 2022 08:43 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, करसोग (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, करसोग (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 14 Nov 2022 08:43 PM IST
सार

 विभिन्न पोलिंग बूथों में चुनाव ड्यूटी के दौरान कोताही बरतने का मामला सामने आने पर रिटर्निंग ऑफिसर ने करसोग डिपो में तैनात एचआरटीसी के चालक को  निलंबित कर दिया है। 

विज्ञापन
himachal election 2022, HRTC driver suspended for negligence in election duty in Karsog
एचआरटीसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के करसोग में विधानसभा चुनाव की ड्यूटी में तैनात दो कर्मचारियों को लापरवाही बरतना महंगा पड़ गया। विभिन्न पोलिंग बूथों में चुनाव ड्यूटी के दौरान कोताही बरतने का मामला सामने आने पर रिटर्निंग ऑफिसर ने करसोग डिपो में तैनात एचआरटीसी के चालक को निलंबित कर दिया है। आयुर्वेद विभाग में तैनात एक अन्य कर्मचारी पर भी कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं। जानकारी के मुताबिक एचआरटीसी बस चालक की भंथल, बताला बैहली आदि साथ लगते मतदान केंद्रों से पोलिंग पार्टियों को वापस लाने की ड्यूटी थी। पोलिंग पार्टियां मतदान समाप्त होने के बाद बस में बैठीं तो चालक शराब के नशे में धुत था। इस पर चालक की शिकायत रिटर्निंग ऑफिसर से की गई। रिटर्निंग ऑफिसर ने संबंधित क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम) को कार्रवाई करने के लिए कहा था।
विज्ञापन


आरएम ने चालक को सस्पेंड कर दिया है। इसी तरह आयुर्वेद विभाग का एक कर्मचारी रिहर्सल में ही नहीं पहुंचा। इस कर्मचारी की जगह चुनाव प्रक्रिया संपन्न करवाने के लिए अन्य कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई। ऐसे में रिटर्निंग अधिकारी ने आयुर्वेद विभाग को इस कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं। रिटर्निंग ऑफिसर सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि दो कर्मचारियों ने चुनाव ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरती है। संबंधित विभागों को कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि दोनों कर्मचारियों के खिलाफ चुनाव ड्यूटी में लापरवाही बरते जाने की शिकायतें प्राप्त हुई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed