फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Election 2022: Seraj Assembly Seat Profile and History

Seraj Assembly Seat: सराज से निकलेगा मुख्यमंत्री की दूसरी बड़ी सियासी पारी का रास्ता, मैदान में छह प्रत्याशी

Mon, 28 Nov 2022 07:07 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Mon, 28 Nov 2022 07:07 PM IST
सार

सरकार रिपीट कर हिमाचल में रिवाज बदलने की चुनौती के साथ सराज से लगातार पांच चुनाव जीतने के बाद वह छठी बार मैदान में हैं। लेकिन, इस बार उनके साथ-साथ सीएम के चेहरे की अग्निपरीक्षा भी है।

विज्ञापन
Himachal Election 2022: Seraj Assembly Seat Profile and History
सीएम जयराम ठाकुर व चेतराम ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी से पहले मुख्यमंत्री बनने में कामयाब रहे जयराम ठाकुर की दूसरी बड़ी सियासी पारी का रास्ता सराज से होकर भी निकलेगा। सरकार रिपीट कर हिमाचल में रिवाज बदलने की चुनौती के साथ सराज से लगातार पांच चुनाव जीतने के बाद वह छठी बार मैदान में हैं। लेकिन, इस बार उनके साथ-साथ सीएम के चेहरे की अग्निपरीक्षा भी है। बड़े मार्जन से जीतकर प्रदेश में जयराम उदाहरण पेश करेंगे या जीत के सिक्सर के साथ धाक जमाने के चक्कर में वह क्लीन बोल्ड होंगे, इस पर सबकी निगाहें रहेंगी। सराज विस क्षेत्र से छह प्रत्याशी मैदान में हैं।

विज्ञापन


यहां क्लिक कर देखें अपने चुनाव क्षेत्र के अपडेट

जयराम ठाकुर की जीत का रथ रोकने के लिए कांग्रेस से वीरभद्र खेमे के अहम योद्धा चेतराम ठाकुर चुनावी रण में हैं। दोनों ठाकुरों की यह तीसरी चुनावी जंग है। 2003 और 2017 में चेतराम मुकाबला हार चुके हैं। आम आदमी पार्टी, बसपा, सीपीआईएम और आजाद चारों प्रत्याशी पहली बार भाग्य आजमा रहे हैं। इस चुनाव में भाजपा से जयराम ठाकुर, कांग्रेस से चेतराम ठाकुर, आप से गीतानंद, बसपा से इंद्रा देवी, सीपीआईएम से महेंद्र सिंह और आजाद प्रत्याशी नरेंद्र कुमार चुनावी मैदान में हैं। यहां पर कुल वोटर 83,957 हैं। इनमें पुरुष 43,216 और महिलाएं 40,741 हैं। इस बार यहां पर सबसे अधिक मतदान 83.31 प्रतिशत हुआ है।
विज्ञापन


जातीय समीकरण फीसदी में 
राजपूत                     35
अनुसूचित जाति              26
ब्राह्मण                     20
अन्य                       19

कब-कब कौन जीता
वर्ष               विजेता       पार्टी   
1993           मोती राम    कांग्रेस                    
1998          जयराम       भाजपा              
2003            जयराम       भाजपा
2007           जयराम        भाजपा
2012           जयराम        भाजपा
2017           जयराम        भाजपा

चर्चित रहा है सराज
हिमाचल की राजनीति में सराज (पहले चच्योट) विधानसभा क्षेत्र चर्चित है। प्रदेश के गठन के बाद ठाकुर कर्म सिंह प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बनते-बनते रह गए थे। वह हिमाचल प्रदेश क्षेत्रीय परिषद (टेरिटोरियल काउंसिल) के प्रथम अध्यक्ष थे। मुख्यमंत्री डॉ. यशवंत सिंह परमार कैबिनेट में वित्त मंत्री भी रहे। अंतिम बार 1972 में वह विधायक चुने गए। सराज और नाचन के विकास में उनका अहम रोल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपनी पसंद की सीट को फॉलो करके पाएं हर अपडेट 
अगर आप किसी सीट विशेष के नतीजे में ही दिलचस्पी रखते हैं तो आप उससे जुड़ा अपडेट भी अमर उजाला App और amarujala.com पर पा सकते हैं। इसके लिए आपको उस सीट को फॉलो करना होगा। इसका तरीका बेहद आसान है। आप हमारे App या वेबसाइट के चुनाव पेज पर जाकर चुनाव क्षेत्र चुनें और उसे फॉलो कर लें। चुनाव क्षेत्र फॉलो करते ही आपको उससे जुड़े हर अपडेट नोटिफिकेशन के जरिए मिलते रहेंगे। अपने क्षेत्र को फॉलो करने के लिए इस पेज पर विजिट करें।

ठाकुर मोती राम रहे मंत्री 

सराज से संबंधित ठाकुर मोती राम परिवहन व कृषि मंत्री के पद पर रहे। 1997 से 1982 और 1990 में जनता दल से जीत हासिल की। 1993 में कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़ा और चौथी बार विधायक बने। वहीं, कांग्रेस विधायक पंडित शिवलाल भी यहां का जाना माना चेहरा था। 1985 में विधायक बने और प्रदेश में सहकारिता आंदोलन को बढ़ावा दिया। 

मंडी जिला से मिला पहला मुख्यमंत्री 
वीरभद्र और पंडित सुखराम के इर्द-गिर्द घूमने वाली मंडी जिला की राजनीति में सराज ने ही नया मोड़ लाया। 2017 में मंडी से पहला मुख्यमंत्री भी सराज ने जयराम ठाकुर के रूप में दिया। जयराम 2007 में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष भी रहे । धूमल सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed