फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Election 2022 Hoarding War Between Congress And BJP Paying Rent Of Thousands News in Hindi

Himachal Election 2022: कांग्रेस और भाजपा में छिड़ा होर्डिंग वार, हजारों का चुका रहे किराया

Thu, 03 Nov 2022 01:06 PM IST
Krishan Singh विश्वास भारद्वाज, शिमला
विश्वास भारद्वाज, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 03 Nov 2022 01:06 PM IST
सार

प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले राजधानी शिमला में भाजपा और कांग्रेस में होर्डिंग वार शुरू हो गया है। शिमला की प्राइम लोकेशन लिफ्ट कार पार्किंग पर भाजपा और कांग्रेस ने 45 बाई 50 फीट के विशालकाय होर्डिंग लगाए हैं। 

विज्ञापन
Himachal Election 2022 Hoarding War Between Congress And BJP Paying Rent Of Thousands News in Hindi
कांग्रेस और भाजपा में छिड़ा होर्डिंग वार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले राजधानी शिमला में भाजपा और कांग्रेस में होर्डिंग वार शुरू हो गया है। शिमला की प्राइम लोकेशन लिफ्ट कार पार्किंग पर भाजपा और कांग्रेस ने 45 बाई 50 फीट के विशालकाय होर्डिंग लगाए हैं। होर्डिंग का आकार इतना बड़ा है कि पार्किंग की 4-4 मंजिलें इनसे ढक गई हैं। दोनों दलों ने 10 दिन के लिए होर्डिंग लगाने के एवज में 15 से 20 हजार रुपये किराया चुकाया है। भाजपा ने 31 अक्तूबर की रात होर्डिंग लगवाया और दूसरे ही दिन पहली नवंबर की रात कांग्रेस ने भी इसी आकार का होर्डिंग लगवा दिया। शहर में पहली बार लगे इतने बड़े आकार के होर्डिंग लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गए हैं।

विज्ञापन


कांग्रेस के होर्डिंग में ‘आ रही है कांग्रेस’ का नारा प्रदर्शित है, जबकि भाजपा के होर्डिंग में ‘देश का हो रहा सांस्कृतिक पुनरुत्थान’ प्रदर्शित है। भाजपा के होर्डिंग में अयोध्या के दीपोत्सव कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे प्रधानमंत्री की तस्वीर है। शिमला शहरी सीट से चुनाव मैदान में उतरी आम आदमी पार्टी और माकपा का लिफ्ट कार पार्किंग पर कोई होर्डिंग नहीं है। जबकि निर्दलीय ताल ठोक रहे अभिषेक बारोवालिया ने छोटे आकार के तीन होर्डिंग यहां लगाए हैं। नगर निगम की मैट्रोपोल पार्किंग पर भी कांग्रेस का एक होर्डिंग लगा है।
विज्ञापन


भाजपा को मोदी, कांग्रेस को वीरभद्र का सहारा
भाजपा ने होर्डिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बड़ी तस्वीर लगाई है, जबकि चुनाव चिन्ह कमल के फूल को बहुत छोटा स्थान दिया है। किसी अन्य नेता की तस्वीर होर्डिंग में नहीं है। इसके विपरीत कांग्रेस के होर्डिंग में चुनाव चिन्ह हाथ को प्रमुख स्थान दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की बड़ी तस्वीर इस्तेमाल हुई है। इसके अलावा मल्लिका अर्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल, प्रियंका, प्रतिभा, मुकेश अग्निहात्री और सुखविंद्र सुक्खू की छोटी तस्वीरें इस्तेमाल की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed