फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal election 2022, Harish Rawat statement inNahan and Paonta Sahib today

Sirmour: हरीश रावत बोले- उत्तराखंड की चूक को बड़ा भाई हिमाचल नहीं दोहराएगा

Sat, 05 Nov 2022 06:52 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन/पांवटा साहिब (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन/पांवटा साहिब (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 05 Nov 2022 06:52 PM IST
सार

राज्य उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शनिवार को नाहन और पांवटा साहिब में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए हिमाचल को बड़ा और उत्तराखंड को छोटा भाई करार दिया। 

विज्ञापन
himachal election 2022, Harish Rawat statement inNahan and Paonta Sahib today
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत - फोटो : संवाद

विस्तार

पड़ोसी राज्य उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शनिवार को नाहन और पांवटा साहिब में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए हिमाचल को बड़ा और उत्तराखंड को छोटा भाई करार दिया। कहा कि उत्तराखंड की चूक को बड़ा भाई हिमाचल नहीं दोहराएगा। बड़ा भाई हिमाचल 2024 में देश में होने वाले बड़े परिवर्तन की शुरुआत करने जा रहा है। रावत ने कहा कि हम सभी के लिए यह स्वर्णिम अवसर है कि आज हिमाचल देश के अंदर एक बहुत ही बड़े परिवर्तन का नेतृत्व करने जा रहा है। 2024 के लिए जिस परिवर्तन की आकांक्षा सारी लोकतांत्रिक शक्तियां कर रही हैं, उस परिवर्तन का डंका बजाने का सौभाग्य हिमाचल को मिल रहा है। 

विज्ञापन


रावत ने निशाना साधते हुए कहा कि हिमाचल की भाजपा सरकार का पिछले 5 साल का कार्यकाल लचर रहा है। एक पड़ोसी होने के नाते वह कह सकते हैं कि जिस तरह की जानकारियां मिल रही हैं, उसके अनुसार हिमाचल के मूड में जबरदस्त परिवर्तन आया है। हिमाचल जयराम सीएम को जयराम जी की करने जा रहा है।पांवटा में रावत ने कहा कि भाजपा के शासनकाल की नीतियां और नीयत ठीक नहीं है। अग्निवीर योजना थोपने का भी युवा करारा जवाब देंगे। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ली। पार्टी प्रत्याशी किरनेश जंग के समर्थन व जीत दर्ज करने के लिए टिप्स भी दिए। रावत ने कहा कि डॉ. वाईएस परमार ने पहाड़ी राज्य का निर्माण करवाया। वीरभद्र सिंह ने इस हिमाचल को तराशा है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि जनता वोट कटुआ से सावधान रहे। इनके कारण उत्तराखंड में चार फीसदी से वोट बनाने से रह गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed