Sirmour: हरीश रावत बोले- उत्तराखंड की चूक को बड़ा भाई हिमाचल नहीं दोहराएगा
राज्य उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शनिवार को नाहन और पांवटा साहिब में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए हिमाचल को बड़ा और उत्तराखंड को छोटा भाई करार दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पड़ोसी राज्य उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शनिवार को नाहन और पांवटा साहिब में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए हिमाचल को बड़ा और उत्तराखंड को छोटा भाई करार दिया। कहा कि उत्तराखंड की चूक को बड़ा भाई हिमाचल नहीं दोहराएगा। बड़ा भाई हिमाचल 2024 में देश में होने वाले बड़े परिवर्तन की शुरुआत करने जा रहा है। रावत ने कहा कि हम सभी के लिए यह स्वर्णिम अवसर है कि आज हिमाचल देश के अंदर एक बहुत ही बड़े परिवर्तन का नेतृत्व करने जा रहा है। 2024 के लिए जिस परिवर्तन की आकांक्षा सारी लोकतांत्रिक शक्तियां कर रही हैं, उस परिवर्तन का डंका बजाने का सौभाग्य हिमाचल को मिल रहा है।
रावत ने निशाना साधते हुए कहा कि हिमाचल की भाजपा सरकार का पिछले 5 साल का कार्यकाल लचर रहा है। एक पड़ोसी होने के नाते वह कह सकते हैं कि जिस तरह की जानकारियां मिल रही हैं, उसके अनुसार हिमाचल के मूड में जबरदस्त परिवर्तन आया है। हिमाचल जयराम सीएम को जयराम जी की करने जा रहा है।पांवटा में रावत ने कहा कि भाजपा के शासनकाल की नीतियां और नीयत ठीक नहीं है। अग्निवीर योजना थोपने का भी युवा करारा जवाब देंगे। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ली। पार्टी प्रत्याशी किरनेश जंग के समर्थन व जीत दर्ज करने के लिए टिप्स भी दिए। रावत ने कहा कि डॉ. वाईएस परमार ने पहाड़ी राज्य का निर्माण करवाया। वीरभद्र सिंह ने इस हिमाचल को तराशा है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि जनता वोट कटुआ से सावधान रहे। इनके कारण उत्तराखंड में चार फीसदी से वोट बनाने से रह गए थे।