फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   himachal election 2022, Governments were formed and deteriorated in tea stalls, intersections and leaders' hom

विधानसभा चुनाव: चाय के ढाबों, चौराहों और नेताओं के घरों में बनती और बिगड़ती रहीं सरकारें

Sun, 13 Nov 2022 12:01 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 13 Nov 2022 12:01 PM IST
सार

जैसे-जैसे मतदान की प्रतिशतता बढ़ती गई। चाय के ढाबों, चौराहों और घरों में बैठे कार्यकर्ता हिमाचल प्रदेश में अपनी अपनी सरकार बनाते और बिगाड़ते रहे। पार्टी प्रत्याशी भी पोलिंग बूथ से अपने-अपने एजेंटों से समय-समय पर मतदान का फीडबैक लेते रहे। 

विज्ञापन
himachal election 2022, Governments were formed and deteriorated in tea stalls, intersections and leaders' hom
सुक्खू और विजय अग्निहोत्री ने साथ बैठकर की पी चाय - फोटो : संवादsukhwinder sukhu

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को हुए मतदान के चलते पार्टी प्रत्याशी, कार्यकर्ता और नेता जीत और हार का गणित हल करते रहे। जैसे-जैसे मतदान की प्रतिशतता बढ़ती गई। चाय के ढाबों, चौराहों और घरों में बैठे कार्यकर्ता हिमाचल प्रदेश में अपनी अपनी सरकार बनाते और बिगाड़ते रहे। पार्टी प्रत्याशी भी पोलिंग बूथ से अपने-अपने एजेंटों से समय-समय पर मतदान का फीडबैक लेते रहे। मतदान के आधार पर ही प्रत्याशी और कार्यकर्ता जीत और हार का गणित हल करते रहे। लोगों की भी सोशल मीडिया पर नजर रही और वे चुनाव आयोग से आए आंकड़ों का भी पल-पल का अपडेट लेते रहे।   

विज्ञापन


भाजपा, कांग्रेस, माकपा और आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी वोट डालने के बाद अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों के पोलिंग बूथों का दौरा भी करते रहे। सुबह 11 बजे तक मतदान कम होने से पार्टी कार्यकर्ताओं ने लोगों को वोट डालने के लिए फोन भी घुमाए। राज्य निर्वाचन विभाग की ओर से विधानसभा चुनाव को लेकर 7,881 पोलिंग बूथ बनाए गए थे। राजनीतिक पार्टियों ने सभी मतदान केंद्रों में अपने-अपने एजेंट बैठाकर रखे थे। बाकायदा पार्टी की ओर से इनके लिए बूथों पर ही खाने की व्यवस्था की गई। किसने वोट दिया, कौन रह गया है, पार्टी की ओर से एजेंटों को इस पर नजर रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई। सुबह के समय मौसम ठंडा होने से लोग घरों से देरी से निकले। दोपहर बाद ही मतदान केंद्रों में लोगों की भीड़ उमड़ने शुरू हुई। 
विज्ञापन


सुक्खू और विजय अग्निहोत्री ने साथ बैठकर की पी चाय
नादौन विधानसभा क्षेत्र के मझियार बूथ पर कांग्रेस प्रत्याशी सुखविंद्र सिंह सुक्खू और भाजपा प्रत्याशी विजय अग्निहोत्री ने एक साथ बैठकर चाय की चुस्कियां कीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह ठंड ने रोके कदम, दोपहर एक बजे के बाद घरों से निकले लोग 

 प्रदेश में शनिवार को ठंड ने सुबह मतदाताओं के कदम रोके रखे। दोपहर एक बजे के बाद ही लोग घरों से निकलना शुरू हुए। प्रदेश में 8:00 बजे से मतदान शुरू हो गया था। 11:00 बजे तक 68 विधानसभा क्षेत्रों में 17.68 फीसदी मतदान रहा। एक बजे तक यह 37 फीसदी तक पहुंचा। इसके बाद मतदान केंद्रों में लोगों की भीड़ उमड़नी शुरू हुई। तीन बजे तक यह आंकड़ा 55.35 फीसदी तक पहुंच गया।  राज्य निर्वाचन विभाग के अनुसार एक से तीन बजे के बीच भोरंज विधानसभा क्षेत्र को छोड़कर अन्य 67 विधानसभा क्षेत्रों में 50 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ है।

जिला मंडी के सराज विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा 70 फीसदी मतदान हुआ। यहां से भाजपा के प्रत्याशी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जबकि कांग्रेस ने चेतराम को प्रत्याशी बनाया है। इसके साथ ही जिला हमीरपुर के सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में 65 फीसदी, जिला सिरमौर के रेणुका और जिला शिमला के जुब्बल कोटखाई में 64-64 फीसदी, पच्छाद में 63, मंडी जिले के सुंदरनगर और जिला सोलन के कसौली में 60 फीसदी मतदान हुआ। जिला हमीरपुर के भोरंज विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम 45 फीसदी ही मतदान हुआ।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed