{"_id":"63513def0adee93a0d3b7f5b","slug":"himachal-election-2022-former-mla-surendra-bhardwaj-angry-over-ticket-allocation-in-churah-accused-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla: पूर्व विधायक सुरेंद्र भारद्वाज चुराह में टिकट आवंटन से नाराज, कांग्रेस पर लगाया अनदेखी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: पूर्व विधायक सुरेंद्र भारद्वाज चुराह में टिकट आवंटन से नाराज, कांग्रेस पर लगाया अनदेखी का आरोप
Thu, 20 Oct 2022 05:57 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 20 Oct 2022 05:57 PM IST
सार
चौपाल में पूर्व विधायक सुभाष मंगलेट के बाद अब चंबा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक सुरेंद्र भारद्वाज ने मोर्चा खोल दिया है।
विज्ञापन
पूर्व विधायक सुरेंद्र भारद्वाज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के प्रत्याशियों का एलान होते ही बगावत के सुर तेज हो गए हैं। चौपाल में पूर्व विधायक सुभाष मंगलेट के बाद अब चंबा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक सुरेंद्र भारद्वाज ने मोर्चा खोल दिया है। चुराह से टिकट आवंटन पर नाराजगी जताते हुए भारद्वाज ने कांग्रेस छोड़कर निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। उन्होंने 22 अक्तूबर को समर्थकों के साथ बैठक कर आगामी रणनीति पर फैसला लेने की बात कही है।
विज्ञापन
वीरवार को राजधानी शिमला में मीडिया से बातचीत में भारद्वाज ने कहा कि उन्होंने पूरा जीवन कांग्रेस के लिए लगा दिया। अब पार्टी में उन्हें नजरअंदाज किया जा रहा है। डेढ़ महीने पहले पार्टी में शामिल हुए व्यक्ति को प्रत्याशी बना दिया है। पार्टी ने चंबा में सभी हारे हुए नेताओं को टिकट दिया है लेकिन उन पर विचार नहीं किया। उन्होंने पार्टी की ओर से करवाए गए सर्वे पर भी सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन