फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal election 2022, ec sent a reminder to half a dozen employees for not responding to the notice

Himachal: नोटिस का जवाब नहीं देने पर आधा दर्जन कर्मचारियों को चुनाव आयोग ने भेजा रिमाइंडर

Wed, 09 Nov 2022 10:37 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 09 Nov 2022 10:37 AM IST
विज्ञापन
सार
प्रदेश के आधा दर्जन कर्मचारियों को चुनाव आयोग ने रिमाइंडर भेजा है। रिमाइंडर में संबंधित कर्मचारियों और उनके विभागों से नोटिस का जवाब न देने का कारण पूछा गया है।
loader
himachal election 2022, ec sent a reminder to half a dozen employees for not responding to the notice
चुनाव आयोग - फोटो : social media

विस्तार

नोटिस का जवाब न देने पर प्रदेश के आधा दर्जन कर्मचारियों को चुनाव आयोग ने रिमाइंडर भेजा है। रिमाइंडर में संबंधित कर्मचारियों और उनके विभागों से नोटिस का जवाब न देने का कारण पूछा गया है। भाजपा ने इन कर्मचारियों के खिलाफ चुनाव आयोग को लिखित शिकायत दी है। भाजपा नेताओं का आरोप है कि कई कर्मचारी नेता कांग्रेस के पक्ष में विधानसभा चुनाव में वोट देने की अपील कर रहे हैं।



यह अपील इन कर्मचारियों ने सोशल मीडिया में डाली पोस्ट के माध्यम से की है। शिकायत के साथ भाजपा ने सोशल मीडिया के स्क्रीन शॉट की छाया प्रति भी सलंग्न कीं हैं। भाजपा ने इन कर्मचारियों पर चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया है। 


राज्य की अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी  नीलम दुल्टा ने कहा कि भाजपा ने जिन छह कर्मचारियों के खिलाफ चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत भेजी है, उनके जवाब न आने पर रिमांडर भेजा गया है। विभागों से भी नोटिसों का जवाब न आने के कारणों से अवगत कराने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed