{"_id":"635016a50e950c6ebd588b1d","slug":"himachal-election-2022-dehra-and-jwalamukhi-tickets-stuck-due-to-ravindra-ravi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: रविंद्र रवि की वजह से फंसे भाजपा के दो टिकट, नड्डा-जयराम के खास करीबियों को टिकटों में तरजीह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: रविंद्र रवि की वजह से फंसे भाजपा के दो टिकट, नड्डा-जयराम के खास करीबियों को टिकटों में तरजीह
Wed, 19 Oct 2022 08:58 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 19 Oct 2022 08:58 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
र्व मंत्री रविंद्र रवि
- फोटो :
अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के देहरा और ज्वालामुखी के टिकट रविंद्र सिंह रवि की वजह से फंसे हैं। कुल्लू से महेश्वर सिंह का टिकट तय करने के लिए दिन भर मंथन चलता रहा। पिछली बार भी अर्की से पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा, भोरंज से पूर्व विधायक डॉ. अनिल धीमान, ज्वाली से संजय गुलेरिया, नूरपुर से रणवीर निक्का, शिमला से संजय सूद समेत कई अन्य नेता पिछली बार टिकट के प्रबल दावेदार थे। उन्हें इस बार वहां से टिकट दिया गया है। फतेहपुर और कसुम्पटी में भाजपा का स्थापित नेता न होने के कारण मंत्रियों को प्रत्याशी बनाया गया है। ज्वालामुखी से विधायक रमेश धवाला का टिकट इसलिए फंसा रहा है, क्योंकि देहरा से निर्दलीय विधायक होशियार सिंह को टिकट देने का विचार हो रहा था।
एक विचार ज्वालामुखी से रविंद्र रवि को चुनाव लड़वाने का भी रहा है। कुल्लू में पूर्व सांसद और पूर्व विधायक महेश्वर सिंह का टिकट तय करने के लिए भी दिन भर मंथन चला रहा। हरोली में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री के खिलाफ मजबूत प्रत्याशी को देने के लिए दिन भी मंथन चलता रहा। कांग्रेस के परंपरागत गढ़ रहे रामपुर में भी जिताऊ उम्मीदवारों पर मंत्रणा चलती रही। बड़सर में कांग्रेस विधायक इंद्रदत्त लखनपाल के खिलाफ भाजपा मजबूत प्रत्याशी देने पर चर्चा करती रही। किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष रहे राकेश बबली के हाल में देहांत के बाद भाजपा में उम्मीदवार तय करने का संकट पैदा हो गया है।
धूमल के चुनाव न लड़ने से पूर्व सैन्य अधिकारी पर दांव
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेमकुमार धूमल के विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने पर भाजपा ने पूर्व सैन्य अधिकारी पर दांव खेला है। सुजानपुर से भाजपा ने सेवानिवृत्त कैप्टन रणजीत सिंह को बतौर प्रत्याशी उतारा है। पिछली बार धूमल को कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र राणा ने चुनाव में हरा दिया था।
नड्डा, जयराम और राणा के खास करीबियों को टिकटों में तरजीह
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और संगठन महामंत्री पवन राणा के खास करीबियों को टिकटों में तरजीह मिली है। बिलासपुर में सिटिंग विधायक सुभाष ठाकुर का टिकट काटकर नड्डा के करीबी त्रिलोक जम्वाल को मिला है। शिमला के संजय सूद भी पवन राणा के करीबी रहे हैं तो मंत्री सुरेश भारद्वाज को भी टिकट दिया गया है।