फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal election 2022, Congressmen installed CCTVs outside the strong room in Dharampur, workers themselves g

Himachal Election: धर्मपुर में स्ट्रांग रूम के बाहर कांग्रेसियों ने लगाए सीसीटीवी, टोलियों में कार्यकर्ता खुद

Wed, 16 Nov 2022 06:42 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मपुर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मपुर (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 16 Nov 2022 06:42 PM IST
सार

जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह के गृहक्षेत्र धर्मपुर में ईवीएम में गड़बड़ी की आशंका को देखते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता स्ट्रांग रूम के बाहर तंबू गाड़कर पहरा दे रहे हैं। उन्होंने स्ट्रांग रूम के बाहर चारों ओर सीसीटीवी कैमरे भी लगा दिए हैं।

विज्ञापन
himachal election 2022, Congressmen installed CCTVs outside the strong room in Dharampur, workers themselves g
स्ट्रांग रूम के बाहर कांग्रेसियों ने लगाए सीसीटीवी - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह के गृहक्षेत्र धर्मपुर में ईवीएम में गड़बड़ी की आशंका को देखते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता स्ट्रांग रूम के बाहर तंबू गाड़कर पहरा दे रहे हैं। उन्होंने स्ट्रांग रूम के बाहर चारों ओर सीसीटीवी कैमरे भी लगा दिए हैं। राजकीय महाविद्यालय धर्मपुर में चुनाव आयोग ने स्ट्रॉग रूम की व्यवस्था की है। इसके बाद थ्री लेयर सिक्योरिटी के अलावा अधिकारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। धर्मपुर ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष प्रकाश चंद ने कहा कि वह चुनाव आयोग और प्रशासन की कार्यप्रणाली से संतुष्ट नहीं हैं।

विज्ञापन


कार्यकर्ताओं के दबाव में निर्णय लिया है कि पार्टी के कार्यकर्ता अपने स्तर पर भी ईवीएम और वीवीपैट की निगरानी करेंगे। इसके लिए कार्यकर्ताओं की टोलियां बनाई गई हैं। ये टोलियां ईवीएम और वीवीपैट की निगरानी करेंगी। यह क्रम 8 दिसंबर तक जारी रहेगा। पार्टी के उपाध्यक्ष गंगाराम ने कहा कि धर्मपुर विस क्षेत्र में पिछले काफी समय से एक व्यक्ति का राज रहा है। उन्हें शंका लग रही थी ईवीएम से छेड़खानी हो सकती है। इसके मद्देनजर अपना अलग से स्ट्रांग रूम बनाया गया है। यहां पार्टी के कार्यकर्ता लगातार निगरानी करते रहेगें। उधर, भाजपा प्रत्याशी रजत ठाकुर ने कहा कि जनता ने अपना मत दे दिया है। कांग्रेसी जनमत का अनादर कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें जनमत पर विश्वास ही नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed