फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal election 2022, Congress high command will now release the list of all the candidates together

Himachal Election 2022: कांग्रेस हाईकमान अब एक साथ जारी करेगा विस चुनाव के लिए सभी प्रत्याशियों की सूची

Wed, 28 Sep 2022 11:36 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 28 Sep 2022 11:36 PM IST
सार

मंगलवार को तय किए गए 35 प्रत्याशियों की सूची बुधवार को जारी नहीं हुई। पार्टी सूत्रों ने बताया कि दस अक्तूबर तक कांग्रेस एक साथ प्रत्याशियों की सूची जारी करेगी।

विज्ञापन
himachal election 2022, Congress high command will now release the list of all the candidates together
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी। - फोटो : PTI

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस के सभी प्रत्याशियों की सूची अब एक साथ जारी होगी। मंगलवार को तय किए गए 35 प्रत्याशियों की सूची बुधवार को जारी नहीं हुई। पार्टी सूत्रों ने बताया कि दस अक्तूबर तक कांग्रेस एक साथ प्रत्याशियों की सूची जारी करेगी। प्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिए प्रत्याशी तय करने को कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक दो अक्तूबर को सुबह 10:30 बजे नई दिल्ली में होगी। पूर्व केंद्रीय मंत्री दीपा दास मुंशी की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में 33 सीटों के लिए राज्य चुनाव कमेटी से भेजे गए पैनल वाले नाम शार्ट लिस्ट किए जाएंगे।

विज्ञापन


सात अक्तूबर को केंद्रीय चुनाव कमेटी की बैठक संभावित है। इसमें स्क्रीनिंग कमेटी से आए प्रस्ताव के बाद प्रत्याशी तय किए जाएंगे। शिमला शहर, ठियोग, चौपाल, लाहौल-स्पीति, नालागढ़, बिलासपुर सदर, हमीरपुर सदर, भोरंज, भरमौर, चुराह, नूरपुर, इंदौरा, शाहपुर, धर्मशाला, सुलह, देहरा, ज्वालामुखी, जसवां परागपुर, जयसिंहपुर, कांगड़ा, बैजनाथ, बंजार, आनी, करसोग, जोगिंद्रनगर, सरकाघाट, धर्मपुर, मंडी सदर, नाचन, सिराज, चिंतपूर्णी, गगरेट और कुटलैहड़ की सीटों के लिए दावेदारों के नाम स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में शार्ट लिस्ट किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed