फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal election 2022, Congress agrees on five more contenders, panels formed on 17 seats

Himachal Election: कांग्रेस के पांच और दावेदारों पर सहमति, 17 सीटों पर बनाए पैनल

Sat, 08 Oct 2022 11:11 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 08 Oct 2022 11:11 AM IST
विज्ञापन
सार
हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए शुक्रवार को नई दिल्ली में हुई कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में पांच और सीटों पर दावेदारों को लेकर आम सहमति बन गई है। 
loader
himachal election 2022, Congress agrees on five more contenders, panels formed on 17 seats
कांग्रेस के पांच और दावेदारों पर सहमति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए शुक्रवार को नई दिल्ली में हुई कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में पांच और सीटों पर दावेदारों को लेकर आम सहमति बन गई है। चौपाल से रजनीश किमटा, बंजार से खिमीराम, धर्मपुर से डॉ. पन्नालाल, मंडी सदर से चंपा ठाकुर और नूरपुर से अजय महाजन का स्क्रीनिंग कमेटी ने सिंगल नाम तय किया है। 17 सीटों के लिए प्रत्याशी तय  करने को दावेदारों के दो से चार नामों के पैनल तैयार किए गए हैं। नई दिल्ली में चार घंटे चली स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में 22 सीटों पर प्रत्याशी तय करने को लेकर खूब माथापच्ची हुई। अब कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता वाली केंद्रीय चुनाव कमेटी दस अक्तूबर को प्रत्याशियों पर अंतिम फैसला लेगी। शिमला शहरी सीट पर नरेश चौहान, महेश्वर चौहान, यशवंत छाजटा और हरीश जनारथा के नाम पैनल में शामिल किए गए हैं। 



 ठियोग से इंदु वर्मा, कुलदीप राठौर और दीपक राठौर के नाम का पैनल बनाया गया। बिलासपुर सदर से बंबर ठाकुर और गौरव शर्मा, हमीरपुर से सुनील कुमार बिट्टू, अनीता वर्मा और कुलदीप पठानिया, आनी से बंसीलाल और परसराम, सरकाघाट से यदोपति ठाकुर, पवन ठाकुर, रंगीलाराम का नाम पैनल में शामिल किया गया है। बैठक में गगरेट, चिंतपूर्णी, सिराज, जोगिंद्रनगर और सुलह को लंबित सूची में डाल दिया गया है। अन्य सीटों पर पैनल बनाए गए हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री दीपादास मुंशी की अध्यक्षता में शुक्रवार दोपहर 4:00 बजे नई दिल्ली में स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक शुरू हुई। रात 8:00 बजे तक चली बैठक में 22 सीटों के लिए दावेदारों के पैनल तय करने को लेकर मंथन हुआ। 39 सीटों के लिए केंद्रीय चुनाव कमेटी प्रत्याशियों को तय कर चुकी है। सात सीटों के पैनल केंद्रीय चुनाव कमेटी के पास विचाराधीन हैं। संभावित है कि कांग्रेस की ओर से सभी प्रत्याशियों की एक साथ सूची जारी की जाएगी। 


नेताओं में हुई नोकझोंक, मुकुल वासनिक ने किया हस्तक्षेप
प्रदेश के दो नेताओं के बीच स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक के दौरान खूब बहसबाजी हुई। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मुकुल वासनिक ने बैठक में आकर दोनों नेताओं के बीच मामला शांत करवाया। सूत्रों ने बताया कि अपने-अपने समर्थकों को टिकट दिलाने को लेकर दोनों बड़े नेताओं में नोकझोंक हुई।

स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक के बाद प्रदेश के नेताओं ने किया मंथन
स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा और पूर्व सांसद चंद्र कुमार की काफी देर तक बैठक चली। इस दौरान स्क्रीनिंग कमेटी में बनाए गए पैनल को लेकर चर्चा की गई। 

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने शिमला से कर्नाटक जाएंगी प्रियंका 
 वहीं, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए जल्द ही शिमला से कर्नाटक जाएंगी। एक-दो दिन के भीतर प्रियंका गांधी के जाने का कार्यक्रम है। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी भी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई हैं। ऐसे में अब प्रियंका गांधी के भी यात्रा में शामिल होने की तैयारी है। चार अक्तूबर को प्रियंका गांधी राजधानी शिमला से सटे छराबड़ा स्थित अपने घर पर आई हैं। सूत्रों के अनुसार प्रियंका गांधी अपने बच्चों के साथ यहां आई हैं। दस अक्तूबर को प्रियंका गांधी की सोलन में रैली प्रस्तावित थी। मौसम खराब होने के पूर्वानुमान को देखते हुए पार्टी ने सोलन रैली को अब 14 अक्तूबर को करवाने का फैसला लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed