फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal election 2022, cm jairam thakur statement over congress in una himachal

Una: सीएम जयराम बोले- सिर्फ वायदे कर जनता को गुमराह कर रही कांग्रेस

Wed, 02 Nov 2022 08:40 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, अंब/गगरेट (ऊना)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंब/गगरेट (ऊना) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 02 Nov 2022 08:40 PM IST
सार

 बुधवार को गगरेट विधानसभा क्षेत्र के अप्पर अंदौरा में जनसभा में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर  ने कहा कि कांग्रेस पहले भी सिर्फ वायदे ही करती रही है। देश के साथ अब हिमाचल में भी रिवाज बदलेगा। हिमाचल अपनी ईमानदारी और संस्कृति के लिए जाना जाता है। 

विज्ञापन
himachal election 2022, cm jairam thakur statement over congress in una himachal
सीएम जयराम ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ वायदे कर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस अगर वायदे की बात करती है तो बताओ कितने बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता दिया। भाजपा जो कहती है वह करके दिखाती है। बुधवार को गगरेट विधानसभा क्षेत्र के अप्पर अंदौरा में जनसभा में सीएम ने कहा कि कांग्रेस पहले भी सिर्फ वायदे ही करती रही है। देश के साथ अब हिमाचल में भी रिवाज बदलेगा। हिमाचल अपनी ईमानदारी और संस्कृति के लिए जाना जाता है। कांग्रेस गलत सोच के साथ आगे बढ़ रही है। मोदी सरकार के आठ साल जनता को समर्पित रहे हैं। कांग्रेस ने प्रश्न उठाने के अलावा कुछ काम नहीं किया है। आज हिमाचल में एम्स, बल्क ड्रग पार्क, वंदे भारत जैसी कई बड़ी परियोजनाएं हैं।

विज्ञापन


पीएम नरेंद्र मोदी ने हिमाचल को अपना घर माना है। ऐसे में हिमाचल भी उन्हें इज्जत देगा। पीएम मोदी नौ बार हिमाचल में विकास को गति देने के लिए पहुंचे हैं। डबल इंजन का साथ हिमाचल के विकास को गति देगा।  जनसभा के बाद पत्रकारों के प्रश्नों का जवाब देते हुए जयराम ने कहा कि रिवाज बदलने की बात लोग मान रहे हैं। उनके कार्यकाल में दो साल कोविड में निकल गए हैं। पांच वर्ष का समय मिलना चाहिए। ओपीएस के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के प्रति हर प्रकार का संवेदना और सहयोग है। कांग्रेस के लोग ओपीएस को बहाल करने की बात कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस से पूछा कि ओपीएस किसने खत्म की। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में यह सब हुआ है।
विज्ञापन


सत्ता के सपने देख रही कांग्रेस की बिन दूल्हे कैसे सजेगी बरात : जयराम
 मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इंदौरा में तंज कसा कि कांग्रेस सत्ता में आने के सपने देख रही है, लेकिन बिना दूल्हे के कांग्रेस की बरात कैसे सजेगी। बागी नेता का जिक्र करते हुए जयराम ने कहा कि मनोहर धीमान को पार्टी ने हमेशा मान-सम्मान दिया है। हम चाहते थे कि वह इस मंच पर हम सबके बीच में होते। अगर उन्होंने अब निर्दलीय चुनाव लड़ने का मन बना लिया है तो मैं उनको यह बात याद दिलाना चाहता हूं कि जनता पीएम मोदी को पसंद करती है। कांग्रेस के एक नेता ने कहा कि जो रिवाज वीरभद्र नहीं बदल सके, उसे छोटे लोग क्या बदलेंगे। मैं उन्हें बता देना चाहता हूं कि छोटे लोग बहुत कुछ कर सकते हैं। हमने गरीबों के पीड़ा को समझा है। हमने पांच सालों के कार्यकाल में दो साल कोविड में निकाले। बावजूद इसके प्रदेश के विकास में कोई कमी नहीं आने दी है। इसीलिए यह हमारी नहीं, बल्कि प्रदेश की जनता की आवाज आ रही है कि हिमाचल प्रदेश में रिवाज बदलने जा रहे हैं। कांग्रेस की जेब में कुछ नहीं गया, इसलिए कांग्रेस नेता कहते हैं कि मोदी ने हिमाचल आकर कुछ नहीं दिया। इंदौरा में कांग्रेस की गुटबाजी जगजाहिर है। यही अंतर्कलह कांग्रेस के पतन का कारण बनेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed