{"_id":"6371fb048b5ea61d7a693d16","slug":"himachal-election-2022-ceo-himachal-pradesh-said-1779-complaints-recieved","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Election: 1779 शिकायतें मिलीं और 292 का जांच के बाद निपटारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Election: 1779 शिकायतें मिलीं और 292 का जांच के बाद निपटारा
Mon, 14 Nov 2022 01:54 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 14 Nov 2022 01:54 PM IST
सार
मुख्य चुनाव अधिकारी मनीष गर्ग ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत जेपी नड्डा और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ शिकायत सही नहीं पाई गई है।
विज्ञापन
प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी मनीष गर्ग ने कहा कि हिमाचल में चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद से अभी तक 1,779 शिकायतें मिलीं। इनमें 292 का जांच के बाद निपटारा किया गया है। इन शिकायतों पर सुधारात्मक कार्रवाई की गई है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत जेपी नड्डा और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ कांग्रेस ने शिकायत की थी।
विज्ञापन
इसकी जांच जिला चुनाव अधिकारी से करवाने के बाद इसका निपटारा करते हुए कहा कि इन नेताओं के खिलाफ शिकायत सही नहीं पाई गई है। कहा कि 1308 ऐसी शिकायतों का अनुपालन रिपोर्ट ली गई है। इनमें सी. विजिल को लेकर 1013 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 861 शिकायतों के संबंध में सुधारात्मक कार्रवाई की गई। उन्होंने इस वृद्धि का श्रेय चुनाव आयोग की इस अनूठी एप के बारे में चुनाव तंत्र से उत्पन्न जागरूकता को जाता है। इन चुनावों के दौरान एमसीसी को बेहतर ढंग से लागू करने में मदद करने के लिए राज्य के सतर्क नागरिकों का धन्यवाद किया।
विज्ञापन