फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal election 2022, Cash worth five lakh rupees seized from the vehicle at the border, 26,856 bottles of l

हिमाचल: बॉर्डर पर वाहन से पांच लाख रुपये की नकदी पकड़ी, प्रदेश में शराब की 26,856 बोतलें जब्त

Tue, 01 Nov 2022 06:28 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 01 Nov 2022 06:28 PM IST
सार

 सर्विलांस, हिमाचल पुलिस और आईटीबीपी के जवानों की संयुक्त टीम ने पांवटा साहिब में बहराल बैरियर पर कार्रवाई कर एक वाहन से पांच लाख रुपये की नकदी बरामद की है।

विज्ञापन
himachal election 2022, Cash worth five lakh rupees seized from the vehicle at the border, 26,856 bottles of l
बहराल बैरियर पर पांच लाख रुपये की नकदी बरामद - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल-हरियाणा की सीमा पर एक और वाहन से लाखों की नकदी पकड़ी गई है। सर्विलांस, हिमाचल पुलिस और आईटीबीपी के जवानों की संयुक्त टीम ने पांवटा साहिब में बहराल बैरियर पर कार्रवाई कर एक वाहन से पांच लाख रुपये की नकदी बरामद की है। पिछले चार दिनों में पांवटा साहिब में ही पांच मामलों में 33.25 रुपये की नकदी पकड़ी जा चुकी हैं। जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात को पांवटा साहिब के हरियाणा के साथ लगते बहराल बैरियर से होकर हिमाचल की तरफ एक कार पहुंची। विस चुनाव को लेकर हुई रूटीन जांच में कार से टीम ने पांच लाख रूपये की नकदी बरामद की। चालक लाखों की नकदी के बारे में लेनदेन का कोई विवरण व दस्तावेज नहीं दिखा सका। लिहाजा, राशि को कब्जे में ले लिया गया है।

विज्ञापन


बता दें कि पांवटा साहिब सहित जिला के विभिन्न बैरियर पर विधानसभा चुनाव के चलते सर्विलांस-आईटीबीपी व सिरमौर पुलिस की संयुक्त टीमें दिन-रात मुस्तैद हैं। यहां से वाहनों को जांच के बाद ही प्रदेश में प्रवेश दिया जा रहा है। वाहनों की तलाशी के दौरान ही पिछले पांच दिनों में उत्तराखंड व हरियाणा की सीमाओं पर स्थित गोविंदघाट और बहराल बैरियर पर लाखों की नकदी के 5 मामले सामने आ चुके हैं। इन मामलों में टीम अब तक कुल 33.25 लाख रूपये की नकदी बरामद कर चुकी है। पांवटा साहिब के एसडीएम विवेक महाजन व डीएसपी रमाकांत ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। 
विज्ञापन


प्रदेश में शराब की 26,856 बोतलें जब्त
शिमला। राज्य कर एवं आबकारी मंगलवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में 26,856 शराब बोतलों को जब्त किया गया। विभाग के आयुक्त यूनुस ने बताया कि जिला बिलासपुर में लाइसेंस परिसर का निरीक्षण किया गया। यहां लाइसेंस की वर्णित शर्तों के अनुरूप कार्य नहीं किया जा रहा था। निरीक्षण के दौरान विभागीय कार्यबल ने 850 पेटी (10200 बोतलें) को अपने कब्जे में लेकर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए परिसर को सील कर दिया है। राजस्व जिला बद्दी मे लाइसेंसी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 840 पेटी (10080 बोतलें) कब्जे में ली गईं। जिला ऊना में भी लाइसेंसी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। कार्यबल ने परिसर का निरीक्षण करते हुए अनियमितता पाये जाने पर परिसर में रखी 435 पेटी (5220 बोतलें) को कब्जे में लेकर स्टॉक को सील कर दिया है। आयुक्त ने कहा कि जिला मंडी में भी कार्यबल ने कार्रवाई करते हुए 113 पेटी (1356 बोतलें) को कब्जे में लेकर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की है। इसके अलावा प्रदेश के अन्य भागों में भी कार्रवाई करते हुए कार्यबल ने 955 लीटर अवैध कच्ची शराब को आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए मौके पर नष्ट किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed