फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal election 2022 bumper voting in independent candidate constituencys

Himachal Election: हिमाचल में बागी प्रत्याशियों के हलकों में पड़े बंपर वोट

Mon, 14 Nov 2022 01:26 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 14 Nov 2022 01:26 PM IST
सार

बंजार सीट से महेश्वर सिंह के बेटे हितेश्वर सिंह निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। उनके हलके में में 79.62 फीसदी मत पड़े हैं। आनी से विधायक किशोरी लाल बगावत कर चुनाव मैदान में हैं और यहां पर 73.89 प्रतिशत मत डले हैं।

विज्ञापन
himachal election 2022 bumper voting in independent candidate constituencys
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपने दलों से बगावत कर चुनावी दम भरने वाले कई बागी प्रत्याशियों के हलकों में हुए बंपर मतदान अब चर्चाओं में है। कयासबाजी के इस दौर में हर कोई अपने-अपने हिसाब से राजनीतिक मायने निकाल रहा है। बागी प्रत्याशी जीत-हार की इस जंग में किसका खेल बिगाड़ेंगे और किसका बनाएंगे, यह बड़ा सवाल है। इसके जवाब के लिए आठ दिसंबर का इंतजार लाजिमी है। बता दें कि प्रदेश भर में भाजपा से 21 और कांग्रेस के 5 बागी प्रत्याशी चुनाव लड़े हैं।

विज्ञापन


भाजपा में हुई यह बगावत पार्टी के लिए बड़ी चुनौती बनी है। कुल्लू जिले की बंजार सीट से महेश्वर सिंह के बेटे हितेश्वर सिंह निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। उनके हलके में में 79.62 फीसदी मत पड़े हैं। आनी से विधायक किशोरी लाल बगावत कर चुनाव मैदान में हैं और यहां पर 73.89 प्रतिशत मत डले हैं। इसी कड़ी में देहरा से विधायक होशियार सिंह के हलके में 70.94 फीसदी, नालागढ़ के पूर्व विधायक केएल ठाकुर के क्षेत्र में 81.40 प्रतिशत वोट पड़े हैं।
विज्ञापन


इंदौरा में पूर्व विधायक मनोहर धीमान के हलके में 72.38 फीसदी, किन्नौर से पूर्व विधायक तेजवंत नेगी के विधानसभा क्षेत्र में 72.56 फीसदी वोट डले हैं। फतेहपुर से पूर्व सांसद कृपाल परमार के क्षेत्र में 70.88 फीसदी,  सुंदरनगर से पूर्व मंत्री रूप सिंह ठाकुर के बेेटे अभिषेक ठाकुर के क्षेत्र में 77.80 फीसदी, बिलासपुर से सुभाष शर्मा के विधानसभा क्षेत्र में 76.48 फीसदी मतदान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह अन्य बागी प्रत्याशियों के बात करें तो मंडी सदर से प्रवीण शर्मा के हलके में 74 फीसदी,  कुल्लू से राम सिंह के हलके में 75.75 फीसदी, नाचन से भाजपा नेता ज्ञान चंद के क्षेत्र में 79.31 फीसदी,  धर्मशाला से विपिन नैहरिया और अनिल चौधरी के विस क्षेत्र में 70.92 फीसदी मत पड़े। कांगड़ा में कुलभूषण चौधरी के हलके में 75.02 फीसदी और मनाली में महेंद्र सिंह ठाकुर के क्षेत्र में 79.48 फीसदी मत डले. बड़सर से संजीव शर्मा के हलके में 71.17 फीसदी,  हमीरपुर से नरेश दर्जी के विधानसभा क्षेत्र में 71.28 फीसदी और भोरंज से पवन कुमार के इलाके में 68.55 फीसदी मतदान हुआ है।


रोहड़ू से राजेंद्र धिरटा के क्षेत्र में 72.10 और चंबा से इंदिरा कपूर के क्षेत्र में 72.12 फीसदी वोट डले हैं। दूसरी ओर, कांग्रेस के पांच बागी चुनाव लडे़ हैं। पच्छाद से कांग्रेस के बागी गंगूराम मुसाफिर के इलाके में 78.30 फीसदी, ठियोग से इंदु वर्मा और विजय पाल खाची के हलके में 74.96 फीसदी,  सुलह से पूर्व विधायक जगजीवन पाल के विधानसभा क्षेत्र में 70.69 फीसदी,  चौपाल में पूर्व विधायक सुभाष मंगलेट के क्षेत्र में 75.21 फीसदी और आनी से परस राम के विधानसभा क्षेत्र में 73.89 मतदान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed