{"_id":"634af59ac013b566b15f7d34","slug":"himachal-election-2022-bjp-will-brainstorm-on-tickets-on-this-day-a-meeting-of-core-group-will-be-called","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vidhan sabha chunav: भाजपा टिकटों पर इस दिन करेगी मंत्रणा, कोर ग्रुप की बैठक बुलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vidhan sabha chunav: भाजपा टिकटों पर इस दिन करेगी मंत्रणा, कोर ग्रुप की बैठक बुलाई
Sat, 15 Oct 2022 11:34 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 15 Oct 2022 11:34 PM IST
सार
टिकट आवंटन की इसी प्रक्रिया के तहत भाजपा ने नई दिल्ली में कोर ग्रुप की बैठक बुला ली है। कोर ग्रुप संभावित प्रत्याशियों पर मंत्रणा करके संभावित प्रत्याशियों की भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति और संसदीय बोर्ड को अपनी सिफारिश भेजेगा।
विज्ञापन
भाजपा
- फोटो : amar ujala
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में भाजपा के टिकट दो-तीन दिन में कभी भी तय हो जाएंगे। टिकट आवंटन की इसी प्रक्रिया के तहत भाजपा ने नई दिल्ली में कोर ग्रुप की बैठक बुला ली है। कोर ग्रुप संभावित प्रत्याशियों पर मंत्रणा करके संभावित प्रत्याशियों की भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति और संसदीय बोर्ड को अपनी सिफारिश भेजेगा। शनिवार को कोर ग्रुप की यह बैठक ग्राम पंचायत सतौन के पूर्व प्रधान रजनीश चौहान के घर में शनिवार को रखी गई थी। यह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली के बाद रखी जानी थी, मगर इसे आगे टाल दिया गया। इसमें अमित शाह ने भी शामिल होना था।
विज्ञापन
इसी वजह से पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल भी शनिवार को सतौन में अमित शाह की रैली में नहीं गए, जबकि उनके लिए अलग से हेलीकॉप्टर हमीरपुर भेजा जा रहा था। अचानक उन्हें सूचना दे दी गई कि कोर ग्रुप की बैठक को आगे टाला जा रहा है और अब यह बैठक सोमवार को नई दिल्ली में होगी। सूत्रों के अनुसार कोर ग्रुप की इस बैठक के बाद भाजपा संसदीय बोर्ड कुछ टिकटों पर फैसला कर सकता है। भाजपा के प्रत्याशियों की पहली सूची मंगलवार के बाद कभी भी बाहर आ सकती है। बाकी प्रत्याशियों पर भी एक-दो दिन में निर्णय हो जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेमकुमार धूमल ने बताया कि कोर ग्रुप की बैठक अब दिल्ली में होगी। इस बैठक में भाग लेने वह दिल्ली जा रहे हैं।
विज्ञापन