फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Himachal Election 2022: Bharmour Assembly Seat Profile And History

Bharmour Assembly Seat: भरमौर में जनता हर बार बदल देती है विधायक, इस बार भी रोचक है मुकाबला

Mon, 28 Nov 2022 05:29 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 28 Nov 2022 05:29 PM IST
सार

भरमौर विधानसभा क्षेत्र में जनता हर बार विधायक बदल देती है। 2003 में यहां से कांग्रेस के ठाकर सिंह, 2007 में भाजपा के तुलसी राम, 2012 में कांग्रेस के ठाकुर सिंह भरमौरी और 2017 में भाजपा के जिया लाल चुनाव जीते हैं। 

विज्ञापन
Himachal Election 2022: Bharmour Assembly Seat Profile And History
डॉ. जनक राज, ठाकुर सिंह भरमौरी। - फोटो : संवाद

विस्तार

भरमौर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. जनक राज जबकि कांग्रेस से ठाकुर सिंह भरमौरी चुनाव मैदान में हैं। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी प्रकाश चंद, हिमाचल जनता पार्टी प्रत्याशी रसीला राम, हिमाचल जनक्रांति पार्टी से पूजा चुनावी रण में उतरे हैं। 2017 के विस चुनावों में भाजपा उम्मीदवार जिया लाल ने कांग्रेस के ठाकुर सिंह भरमौरी को करारी मात दी थी। भाजपा ने इस बार मौजूदा विधायक जिया लाल का टिकट काटकर डॉ. जनक राज को चुनावी रण में उतारा है।

विज्ञापन


यहां क्लिक कर देखें अपने चुनाव क्षेत्र के अपडेट
विज्ञापन


2017 के हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों में भरमौर विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी जिया लाल को 25,744 वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस के ठाकुर सिंह भरमौरी को 18,395 वोटों से संतोष करना पड़ा था। भरमौर विधानसभा क्षेत्र में जनता हर बार विधायक बदल देती है। 2003 में यहां से कांग्रेस के ठाकर सिंह, 2007 में भाजपा के तुलसी राम, 2012 में कांग्रेस के ठाकुर सिंह भरमौरी और 2017 में भाजपा के जिया लाल चुनाव जीते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


71 फीसदी मतदान
भरमौर विधानसभा सीट पर इस बार 12 नवंबर को 71 फीसदी मतदान हुआ है। कुल 78,583 वोटरों में से 55,789 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 28,862 जबकि महिला मतदाता 26,927 रहीं। 2017 में यहां 72 फीसदी मतदान हुआ था।  

अपनी पसंद की सीट को फॉलो करके पाएं हर अपडेट 
अगर आप किसी सीट विशेष के नतीजे में ही दिलचस्पी रखते हैं तो आप उससे जुड़ा अपडेट भी अमर उजाला App और amarujala.com पर पा सकते हैं। इसके लिए आपको उस सीट को फॉलो करना होगा। इसका तरीका बेहद आसान है। आप हमारे App या वेबसाइट के चुनाव पेज पर जाकर चुनाव क्षेत्र चुनें और उसे फॉलो कर लें। चुनाव क्षेत्र फॉलो करते ही आपको उससे जुड़े हर अपडेट नोटिफिकेशन के जरिए मिलते रहेंगे। अपने क्षेत्र को फॉलो करने के लिए इस पेज पर विजिट करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed