Balh Assembly Seat: बल्ह विधानसभा सीट पर पांच प्रत्याशियों में टक्कर, प्रकाश चौधरी छठी बार मैदान में
आज तक बल्ह सीट से हिविंका को छोड़ कभी भी आजाद या तीसरी पार्टी का विधायक नहीं बन पाया है। हालांकि इस बार यहां पर कोई भी उम्मीदवार आजाद चुनाव नहीं लड़ रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के विधानसभा क्षेत्र बल्ह में हमेशा कांग्रेस और भाजपा की ही सीधी टक्कर रहती है। अब तक के चुनाव में यहां की जनता तीसरे विकल्प को कम ही मौका नहीं दे पाई है। आज तक इस सीट से हिविंका को छोड़ कभी भी आजाद या तीसरी पार्टी का विधायक नहीं बन पाया है। हालांकि इस बार यहां परकोई भी उम्मीदवार आजाद चुनाव नहीं लड़ रहा है। ऐसे में यहां पर भाजपा और कांग्रेस में सीधी टक्कर है। कांग्रेस से पूर्व मंत्री रहे प्रकाश चौधरी छठी बार मैदान में हैं तो भाजपा के इंद्र सिंह गांधी भी तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं।
यहां क्लिक कर देखें अपने चुनाव क्षेत्र के अपडेट
पिछले तीन चुनावों में प्रकाश चौधरी और इंद्र सिंह गांधी में ही टक्कर हो रही है और इस बार भी दोनों मैदान में हैं। एक बार प्रकाश चौधरी जीते हैं तो एक बार इंद्र सिंह गांधी जीते हैं। यहां इस बार पांच प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। कांग्रेस से प्रकाश चौधरी, भाजपा से इंद्र सिंह गांधी, आम आदमी पार्टी से ताराचंद भाटिया, बहुजन समाज पार्टी से प्रो. प्रेम कुमार हवाल और राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी से जीवन राम चुनाव मैदान में हैं। बल्ह विस क्षेत्र में कुल मतदाता 80,621 हैं। इनमें पुरुष 39, 479 और महिला मतदाता 40,667 हैं। इस बार यहां पर 77.67 प्रतिशत मतदान हुआ है।
अपनी पसंद की सीट को फॉलो करके पाएं हर अपडेट
अगर आप किसी सीट विशेष के नतीजे में ही दिलचस्पी रखते हैं तो आप उससे जुड़ा अपडेट भी अमर उजाला App और amarujala.com पर पा सकते हैं। इसके लिए आपको उस सीट को फॉलो करना होगा। इसका तरीका बेहद आसान है। आप हमारे App या वेबसाइट के चुनाव पेज पर जाकर चुनाव क्षेत्र चुनें और उसे फॉलो कर लें। चुनाव क्षेत्र फॉलो करते ही आपको उससे जुड़े हर अपडेट नोटिफिकेशन के जरिए मिलते रहेंगे। अपने क्षेत्र को फॉलो करने के लिए इस पेज पर विजिट करें।