फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal election 2022, Ashok Gehlot said that old pension is being given to 238 retired personnel in Rajasth

Himachal: अशोक गहलोत बोले- राजस्थान में 238 सेवानिवृत्त कर्मियों को दी जा रही पुरानी पेंशन

Tue, 08 Nov 2022 06:53 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 08 Nov 2022 06:53 PM IST
सार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राजस्थान के कर्मचारियों की मांग के बिना पुरानी पेंशन योजना को उन्होंने बहाल किया। वित्तीय प्रबंधन को सही तरीके से करने पर ओपीएस का बोझ नहीं पड़ेगा। 

विज्ञापन
himachal election 2022, Ashok Gehlot said that old pension is being given to 238 retired personnel in Rajasth
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि उनकी सरकार ने 238 सेवानिवृत्त कर्मियों को पुरानी पेंशन देना शुरू कर दिया है। पहली अप्रैल से एनपीएस का पैसा काटना भी बंद कर दिया है। राजस्थान के कर्मचारियों की मांग के बिना पुरानी पेंशन योजना को उन्होंने बहाल किया। वित्तीय प्रबंधन को सही तरीके से करने पर ओपीएस का बोझ नहीं पड़ेगा। आज नहीं तो कल केंद्र सरकार और अन्य राज्यों को भी पुरानी पेंशन देनी होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को भी कई बार मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए ओपीएस शुरू करने को कहा है।

विज्ञापन


मंगलवार दोपहर बाद राजधानी शिमला स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में गहलोत ने कहा कि कर्मचारियों और अधिकारियों को सामाजिक सुरक्षा देना हमारी प्राथमिकता है। सरकारी नौकरी को लोग पेंशन के लिए ही निजी क्षेत्र की नौकरी की जगह चुनते हैं। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन योजना को लेकर केंद्र सरकार चर्चा करने के लिए भी तैयार नहीं है। हिमाचल सहित कुछ राज्यों ने सिर्फ इस बाबत कमेटी बनाई है। इससे भाजपा की नीति और नीयत का पता चलता है। गहलोत ने कहा कि आज देश के हालात ऐसे बना दिए गए हैं कि कोई अगर असहमति जताए तो उसे देशद्रोही कहते हैं।
विज्ञापन


ईडी और सीबीआई को पीछे लगाया जाता है। कर्नाटक, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में लोकतंत्र को कमजोर करते हुए विधायकों की खरीद फरोख्त की जा रही है। राजस्थान में भी प्रयास हुए थे लेकिन हम बच गए। भाजपा पर सरकारों को तोड़ने का गहलोत ने आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि नोटबंदी करने के छह वर्ष बाद भी कालाधन कम नहीं हुआ है। उन्हाेंने कहा कि प्रधानमंत्री ने मेरी कोई तारीफ नहीं की थी। सिर्फ यह कहा था कि जब वह मुख्यमंत्री थे, तब गहलोत सबसे वरिष्ठ मुख्यमंत्री थे। गहलोत ने कहा कि ईडब्ल्यूएस आरक्षण को लेकर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर अधिकारियों के साथ चर्चा की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस और देश का डीएनए एक, कभी खत्म नहीं होगी पार्टी
गहलोत ने कहा कि कांग्रेस और देश का डीएनए एक है। देश कभी भी कांग्रेस मुक्त नहीं होगा। चाल, चरित्र और चेहरे की बातें करने वाली पार्टी से हमें कुछ सीखने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के चेहरे पर भाजपा राजनीति कर रही है।


खरगे पर टिप्पणी की जगह अपना घर संभालें नड्डा
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को लेकर भाजपा नेताओं की बयानबाजी पर गहलोत ने कहा कि जेपी नड्डा हमारी चिंता करने की जगह अपना घर संभालें। कांग्रेस से कहीं ज्यादा वंशवाद भाजपा में है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी वंशवाद से आए हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed